Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 13:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुख्यमंत्री ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, कहा अवैध खनन और परिवहन में रेलवे पदाधिकारी संलिप्त
          Headline

          मुख्यमंत्री ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, कहा अवैध खनन और परिवहन में रेलवे पदाधिकारी संलिप्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 14, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर बताया कि झारखंड के साहिबगंज सहित अन्य जिलों में अवैध खनन को बढ़ावा देने में रेलवे और इनके पदाधिकारियों की संलिप्तता प्रतीत होती है। साजिश के तहत रेलवे की ओर से राज्य के जेआइएमएमएस पोर्टल से अपने एफआईओएस का एकीकरण नहीं किया जा रहा है।

          उन्होंने कहा है कि बगैर चालान या फर्जी चालान के आधार पर अवैध रूप से खनिज संपदा का रेल मार्ग से परिवहन किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार की ओर से अवैध खनन एवं इसके परिवहन में रेलवे पदाधिकारियों की संलिप्तता एवं अन्य सभी संबंधित बिन्दुओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति के गठन का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से रेलवे के पदाधिकारियों को इस उच्च स्तरीय जांच समिति को पूरा सहयोग करने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया है।

          सड़क मार्ग पर निगरानी, ऑनलाइन व्यवस्था से हो रहा कार्य
          मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से बताया कि राज्य से अवैध खनन को समाप्त करने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। सरकार के गठन के बाद लगातार बैठकों के माध्यम से निर्देश निर्गत करने, सघन छापेमारी अभियान चलाने एवं प्राथमिकी दर्ज करने, जिला एवं राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की ओर से सतत निरीक्षण, सूचना तकनीक का उपयोग करते हुए पूर्णत: ऑनलाइन माध्यम से खनिज प्रबंधन के लिए झारखंड एकीकृत खान और खनिज प्रबंधन प्रणाली (जेआइएमएमएस) को प्रभावी किया गया है। इसके माध्यम से ऑनलाइन परमिट, ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान इत्यादि कार्य किये जाते हैं।

          सोरेन ने कहा है कि अवैध खनन को सबसे अधिक सहयोग परिवहन कर्ताओं से प्राप्त होता है। क्योंकि, बिना परिवहन की सुविधा के कोई भी व्यक्ति खनिज का अवैध खनन नहीं करेगा। राज्य सरकार के द्वारा खनन कार्य को नियंत्रित करने एवं अवैध खनन की रोकथाम के लिए जेआइएमएमएस प्रणाली का एकीकरण सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल एवं पथ निर्माण विभाग के टोल टैक्स-यूजर की उद्ग्रहण के लिए पोर्टल से किया जा चुका है, जिसके फलस्वरूप सड़क मार्ग से खनिज परिवहन की उचित निगरानी की जा रही है।

          रेलवे से नहीं मिल रहा सहयोग
          मुख्यमंत्री ने पत्र के मध्यम से बताया कि रेलवे की ओर से अवैध खनन के परिवहन की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में राज्य को कोई सहयोग प्रदान नहीं किया जा रहा है। राज्य सरकार एवं इसके पदाधिकारियों के द्वारा रेलवे से अनेकों बार पत्राचार करने के बावजूद बिना चालान के खनिज संपदा के परिवहन के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के अनुरोध के बावजूद रेलवे द्वारा लौह अयस्क को छोड़कर किसी भी अन्य खनिज संपदा के लिए जेआइएमएमएस पोर्टल में इंटीग्रेट से नहीं किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा इस विषय को भारत सरकार के नीति आयोग पूर्वी क्षेत्रीय परिषद एवं कोयला मंत्रालय की बैठकों में भी उठाया जा चुका है। कोयला मंत्री से साथ बैठक में व्यक्तिगत अनुरोध के बावजूद कोयला का परिवहन अभी भी रेलवे के द्वारा जेआइएमएमएस पोर्टल से समायोजन के बगैर किया जा रहा है।
          एफआइओएस प्रणाली से जोड़ा जाए

          मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि झारखंड मिनिरल्स प्रीवेंशन आफ इलीगल माइनिंग ट्रांसपोर्ट एंड स्टोरेज नियम 2017 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राज्य सरकार के जेआइएमएमएस के जरिए निर्गत वैध चालान के बिना कोई भी खनिज का परिवहन ना हो। इसको सुनिश्चित करने एवं अविलंब जेआइएमएमएस पोर्टल से रेलवे के एफआइओएस प्रणाली को जोड़ने की कार्रवाई किये जाने का भी निर्देश रेलवे के संबंधित पदाधिकारी को दी जाए, ताकि अवैध खनन से राज्य मुक्त हो सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अवैध खनन जांच जेआइएमएमएस पोर्टल परिवहन बढ़ावा बिना चालान मुख्यमंत्री रांची न्यूज रेल मंत्री रेलवे
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.