WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
हजारीबाग।
बरही थाना क्षेत्र के पूरहारा मोड़ के पास से पुलिस ने गांजा लदा एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में प्लास्टिक के बोरा से ढका 12 पैकेट गांजा बरामद किया गया। प्रत्येक पैकेट में करीब 5 किलो गांजा बरामद किया गया। ट्रक पर कुल 60 किलो गां जा बरामद किया गया है।हालांकि छापेमारी के दौरान ट्रक का चालक मौके से भागने में सफल रहा। इस सबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की अवैध गांजा लोड कर एक ट्रक चौपारण की तरफ जाने वाला है। सूचना पर वरीय पदाधिकारी ने टीम गठित कर पुरहारा मोड़ के पास जांच के क्रम में ट्रक को पकड़ा गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

