पलामू
नक्सल प्रभावित मनातू थाना क्षेत्र के चक और मंसुरिया के बीच पुलिस ने शुक्रवार को सड़क से कुछ दूरी पर छिपा कर रखे गए 4 लैंड माइंस को बरामद किया है। इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज अनूप कुमार बड़ाईक ने बताया कि उक्त चारो बम 2 से 3 किलो वजन के थे। क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान ही बम छिपा कर रखे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर जगुआर की बम निरोधक दस्ते ने लैंड माइंस को विस्फोट कर नष्ट कर दिया।

