Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 01:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तुर्कीः कोयला खदान में विस्फोट में 25 लोगों की मौत, 28 घायल
          Headline

          तुर्कीः कोयला खदान में विस्फोट में 25 लोगों की मौत, 28 घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 15, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          अंकारा। तुर्की की एक कोयला खदान में शुक्रवार को विस्फोट होने से 25 लोगों की मौत हो गई। धमाके में 28 लोगों के घायल होने की खबर है। खदान में अभी भी 50 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। होम मिनिस्टर सुलेमान सोयलू के मुताबिक घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और खदान में फंसे लोगों को जल्द निकाल लिया जाएगा।

          यह विस्फोट बार्टिन के अमासरा शहर में हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक खदानों में पाई जाने वाली ज्वलनशील गैसों के कारण यह धमाका हुआ होगा। जानकारी के मुताबिक जिस समय खदान में विस्फोट हुआ, उस समय खदान के अंदर 110 लोग मौजूद थे। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

          फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि  कितने लोग अब भी अंदर खदान में फंसे हुए हैं। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोकास ने कहा कि अभी तक 11 लोगों को कोयले की खदान में से रेस्क्यू करके बचाया गया है। विस्फोट के समय खदान में करीब 110 लोग काम कर रहे थे, जिनमें से लगभग आधे 300 मीटर अंदर गहरे खदान में काम कर रहे थे। हादसे में घायल 28 लोगों का अस्पताल में इलाज तल रहा है। ये कोयले का खदान 300 से 350 मीटर गहरी है, ये एक जोखिम भरा क्षेत्र है।

          संभावना जतायी जा रही है विस्फोट संभवतः फायरएम्प-कोयला खदानों में पाये जाने वाली ज्वलनशील गैसों की वजह से हुआ।  हादसे के बाद  अपने दोस्तों और प्रियजनों की तलाश में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।  यह खदान राज्य के स्वामित्व वाली तुर्की हार्ड कोल एंटरप्राइजेज की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कोयला खदान गैस तुर्की न्यूज बार्टिन मौत रेस्क्यु विस्फोट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.