मुंबई।
फोर्ट इलाके में स्थित एक्सचेंज बिल्डिंग में सोमवार को अचानक आग लग जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर फायर बिग्रेड के जवानों ने तत्काल वहां पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। गौरतलब रहे कि एक्सचेंज बिल्डिंग में ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का कार्यालय है। जहां सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। बिल्डिंग में एकाएक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। सोमवार को कार्य दिवस होने के कारण वहां काफी लोग मौजूद थे।


