Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 8 November 2026 || 04:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गेल इंडिया के गड्ढे में डूब कर पशु चिकित्सक की मौत, सड़क जाम
          Headline

          गेल इंडिया के गड्ढे में डूब कर पशु चिकित्सक की मौत, सड़क जाम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 24, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          बेगूसराय। गेल इंडिया का गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी के लापरवाही के कारण पानी भरे गड्ढे में डूबकर शुक्रवार की रात एक मवेशी चिकित्सक की मौत हो गई। घटना रिफाइनरी सहायक थाना क्षेत्र के गुप्ता-लखमीनिया बांध के सबौरा के नजदीक की है। मृतक चिकित्सक की पहचान चकबल्ली निवासी रामनिवास सिंह के पुत्र विकास कुमारके रुप में की गई हैं।

          घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को सुबह चकबल्ली काली स्थान के समीप बीहट-रिफाइनरी रोड को जाम कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्रामीण मवेशी चिकित्सक विकास कुमार शुक्रवार की रात सबौरा में गुप्ता-लखमीनिया बांध पर मोटरसाइकिल लगाकर डेरा पर मवेशी का इलाज करने गए थे। बांध एवं डेरा के बीच गेल इंडिया का गैस पाइप बिछाने वाली कंपनी द्वारा लंबे समय से गड्ढा करके छोड़ दिया गया है, जिसमें पानी भर गया था तथा लोग आने-जाने के लिए गड्ढा के ऊपर रखे पाइप का उपयोग करते हैं।

          मवेशी का इलाज कर लौटने के दौरान पाइप से गुजरते समय पैर फिसल जाने से विकास गड्ढे में गिर कर डूब गया। करीब दो घंटा के बाद बांध पर डॉक्टर की मोटरसाइकिल लगा देखकर लोगों ने जब खोजबीन किया तो उसे गड्ढे से निकालकर आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शनिवार की सुबह युवा चिकित्सक के मौत की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए तथा चकबल्ली गांव के समीप बीहट-रिफाइनरी रोड को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग जहां-तहां खोदे गए गड्ढे को ठीक करने, मृतक के परिजन को नौकरी और मुआवजा की मांग को लेकर समाचार भेजे जाने तक डटे हुए हैं।

          सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण ने कहा कि गैस पाइपलाइन बिछाने वाले की लापरवाही से दो नन्ही बच्चियों के सर से पिता का साया छीन गया। कंपनी पीड़ित परिवार को 20 लाख मुआवजा के साथ गैस पाइपलाइन कंपनी में मृतक की पत्नी को नौकरी दे, दोषी अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।

          गड्‌ढा गेल इंडिया गैस पाइप लाइन पशु चिकित्सक पानी बेगुसराय न्यूज मौत सड़क जाम
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रसव के बाद महिला की मौत, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया सड़क जाम

          November 7, 2026

          अमावस्या की रात रजरप्पा मंदिर में होगी मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा,हवन-मंत्र जाप और रात्रि जागरण की तैयारी

          November 7, 2026

          पावापुरी महोत्सव में गूंजा भगवान महावीर का अहिंसा संदेश, राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, बोले जैन धर्म की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

          November 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          प्रसव के बाद महिला की मौत, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया सड़क जाम

          अमावस्या की रात रजरप्पा मंदिर में होगी मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा,हवन-मंत्र जाप और रात्रि जागरण की तैयारी

          पावापुरी महोत्सव में गूंजा भगवान महावीर का अहिंसा संदेश, राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, बोले जैन धर्म की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.