Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 23:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेगूसराय में साइको किलर ने 11 युवक को मारी गोली, एक की मौत, पूरे जिले में नाकेबंदी
          Headline

          बेगूसराय में साइको किलर ने 11 युवक को मारी गोली, एक की मौत, पूरे जिले में नाकेबंदी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 13, 2022Updated:September 13, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय।  बेखौफ साइको किलर अपराधियों ने मंगलवार की शाम राष्ट्रीय उच्च पथ के विभिन्न जगहों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर जहां एक युवक की हत्या कर दी। वहीं दस से अधिक लोगों को घायल कर दिया है, जिसमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है तथा सबों का इलाज विभिन्न निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।  विभिन्न जगहों से गोलीबारी में घायल होने की लगातार सूचना मिल रही है तथा घायलों और मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद पूरे जिला भर में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है।

          बाइक सवार अपराधियों ने बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना के समीप से गोलीबारी करना शुरू किया तथा चकिया ओपी के थर्मल तक विभिन्न जगहों पर गोलीबारी किया। संभावना जताई जा रही है कि किसी साइको किलर ने बेगूसराय में अब तक के सबसे बड़े इस भीषण वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो युवकों में से पीछे बैठा युवक पिस्तौल से गोलीबारी कर रहा है।

          एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है। बछवाड़ा से सीसीटीवी फुटेज आया है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मालती के समीप पिपरा देवस निवासी चंदन कुमार को अपराधियों ने गोली मारी, उसे उठाकर बरौनी के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

          इसके अलावा बदमाशों ने शोकहारा निवासी एक युवक को अपराधियों ने गोली मारी। बछवाड़ा थाना क्षेत्र में तेयाय ओपी के बुरहीवन निवासी गौतम कुमार, मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर कोठी निवासी नितीश कुमार एवं बरौनी फ्लैग निवासी अमरजीत कुमार एवं ओरियामा निवासी दिनेश कुमार सहित चार युवकों को गोली मारी। इसके बाद तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या चौक पर रघुनंदनपुर निवासी दीपक कुमार को गोली मारी गई।

          आधारपुर चौक के समीप बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मी विशाल सोलंकी को गोली मारी गई। चकिया ओपी क्षेत्र के मल्हीपुर चौक एवं थर्मल बस स्टैंड चौक के समीप पांच लोगों को गोली मारी गई है। जिसमे कसहा गांव निवासी भरत यादव, मल्हीपुर निवासी जीतो पासवान तथा पटना जिला निवासी दो व्यक्ति सहित तीन अन्य को भी गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि बछवाड़ा की ओर से एक उजले रंग की मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार था। जिसमें जो मोटरसाइकिल चला रहा था वह उजला रंग का शर्ट एवं काला रंग का पैट तथा पीछे बैठा युवक पीला रंग का टी-शर्ट पहने हुए था।

          बछवाड़ा से चकिया तक एक बाइक पर सवार अपराधी ताबड़तोड़ गोली मार आगे बढ़ता रहा और सघन गश्ती का दावा करने वाली पुलिस देखती रह गई, फिलहाल बेगूसराय में पहली बार हुई इस तरह की वारदात से हर ओर दहशत का माहौल है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गोलबारी घायल बेगुसराय न्यूज मौत साइको किलर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.