Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:06
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मोतिहारी में पुलिस पर लगा राशन डीलर की हत्या करने का आरोप, एसपी ने किया इंकार
    Headline

    मोतिहारी में पुलिस पर लगा राशन डीलर की हत्या करने का आरोप, एसपी ने किया इंकार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    मोतिहारी।जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव मे एक राशन डीलर केदार सिंह की मौत का आरोप किसी अपराधी पर नही बल्कि पुलिस पर ही लगाया जा रहा है। मृतक के बेटे अनिश कुमार सिंह ने इस मामले पर थाने के थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले पुलिस ने उन्हे छत से नीचे फेका फिर उनका इलाज कराने के बजाय उन्हे थाने मे रखकर उनकी पिटाई की गई।जिस कारण उनकी मौत हो गई। वही इस घटना के विरूद्ध खिलाफ लोगों मे काफी गुस्सा है,लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे है।

    उल्लेखनीय है कि पुलिस पिपरा थाना क्षेत्र मे कल देर रात कुंवरपुर के एक डीलर केदार सिंह को गिरफ्तार करने गयी थी। आरोप है कि डीलर को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस उसे बेरहमी से पीटने लगी लाख गुहार लगाने के बाद भी पुलिस नही मानी और आखिरकार डीलर जो अपने दो मंजिले मकान पर सोया था को उठाकर नीचे फेंक दिया और फिर उसे लाठी से पीटते और घसीटते हुए गाड़ी में लाद लिया और बाद में उसकी हालत नाजुक होते देख मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहां केदार सिंह की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक जिस केस में पुलिस डीलर को गिरफ्तार करने गई थी उस केस में पहले ही डीलर को बेल मिल चुका था।परिजनों के मुताबिक पुलिस केस को रफा दफा करने में जुटी है।

    मिली जानकारी के अनुसार डीलर केदार सिंह पर कोई पुराना केस चल रहा था, जिसमें पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। वहीं परिजनों के मुताबिक जिस केस में पुलिस डीलर को गिरफ्तार करने गई थी उस केस में पहले ही डीलर को बेल मिल चुका था।परिजनों के मुताबिक पुलिस केस को रफा दफा करने में जुटी है। वहीं डीलर पुत्र ने एसपी ,डीआईजी सहित मानवाधिकार आयोग को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।वही दूसरी ओर पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

    मोतिहारी के राशन डीलर की मौत को लेकर आरोपों से घिरी पिपरा थाना पुलिस का जिले के एसपी ने बचाव किया है। जहां राशन डीलर के परीजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दो मंजिला इमारत की छत से नीच फेंक दिया है। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं एसपी ने छत से नीचे फेंके जाने की बात को गलत बताया है।एसपी ने बताया कि जब पुलिस की टीम कार्र्वाई के लिए पहुंची थी, उस समय राशन डीलर केदार सिंह अपने सहयोगी के साथ बचने के लिए भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान सहयोगी छत से कूदकर भागने में सफल हो गया, वहीं केदार सिंह हेवी शरीर के थे, खुद को संभाल नहीं सके और नीचे गिर गए। एसपी ने बताया कि राशन डीलर पर धारा 307 का एक मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिसवालों ने ही राशन डीलर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और उस समय उनकी वाइफ भी साथ में मौजूद थी

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आरोप डीलर पुलिस मारपीट मोतिहारी न्यूज मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.