नई दिल्ली।
राज्यसभा में शनिवार को भाजपा के नीरज शेखर ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग जोरशोर से उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले 50 साल से अधिक समय से इसकी मांग की जा रही है। सरकार को जल्द विधेयक लाकर इसे आठवीं अनुसूची में शामिल करनी चाहिए। शून्यकाल के दौरान शेखर ने मुद्दे को उठाते हुए कहा कि देश में करीब 20 करोड़ व विदेशों में करीब 8 करोड़ लोग भोजपुरी भाषा बोलते हैं। मॉरीशस और नेपाल में इस भाषा को संवैधानिक दर्जा प्राप्त है। भाजपा सांसद ने कहा कि भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग 1969 से की जा रही है

