Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 05:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दूध कारोबारी युवक की गोली मार कर हत्या, परिजना में कोहराम
          Headline

          दूध कारोबारी युवक की गोली मार कर हत्या, परिजना में कोहराम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 2, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय।  अपराधियां ने सोमवार की रात एक दूध कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना बखरी थाना के परिहारा सहायक तथा क्षेत्र व खगड़िया जिला के गंगौर सहायक थाना क्षेत्र के सीमा पर हुई है। मृतक युवक की पहचान परिहारा क्षेत्र के चमराही निवासी उदय महतो के रूप में हुई है। घटना को लकर परिजनो में कोहराम है। वहीं लोगो में आक्रोश है।

          घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उदय महतो दूध का कारोबार करता था एवं प्रत्येक दिन बखरी-खगड़िया मुख्य मार्ग पर आने वाली गंगा डेयरी की गाड़ी पर रात में दूध पहुंचाने जाता था। सोमवार की रात भी वह अपने मोटरसाइकिल से दूध पहुंचाने जा रहा था, इसी दौरान बेला सिमरी एवं सांखू गांव के बीच स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के समीप अपराधियों ने पेट में दो गोली मार दिया।गोली से घायल उदय ने हिम्मत करके मोटरसाइकिल साइड में लगा दिया तथा दूध गाड़ी के ड्राइवर को फोन करके गोली मारने की जानकारी दी। ड्राइवर के द्वारा सूचना मिलते ही दौड़े परिजन एवं ग्रामीण आनन-फानन में उसे उठाकर बेगूसराय ले गए, लेकिन हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान फतुहा के समीप उदय की मौत हो गई, जिसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए हैं।

          हत्या की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना से परिजनों में जहां कोहराम मच गया है, वहीं लोगों में काफी आक्रोश है। मृतक उदय राटन पंचायत के उपमुखिया अजित कुमार का भांजा था, जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों में भी काफी आक्रोश है। बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन से अपराधियों में वर्दी का खौफ कायम करते हुए एक्शन मोड में कार्रवाई करने की मांग किया है। विधायक ने कहा कि आए दिन परिहारा ओपी क्षेत्र में लगातार हत्या की घटना बढ़ती जा रही है, यहां के थानाध्यक्ष के निकम्मेपन के कारण अपराधियों का मनोबल चरम सीमा पर है। कथित सुशासन की हालत बदतर हो गई है। वरीय अधिकारी इस पर संज्ञान लेकर लोगों के जानमाल की रक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई करें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गोली मार दूध कारोबारी बेगुसराय न्यूज हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.