Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 20:08
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»भारत हाथ फैलाकर लेने वाला नहीं, हाथ बढ़ाकर देने वाला देश बना : जेपी नड्डा
    Headline

    भारत हाथ फैलाकर लेने वाला नहीं, हाथ बढ़ाकर देने वाला देश बना : जेपी नड्डा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को पटना के होटल मौर्या में आयोजित ग्राम संसद कार्यक्रम में कहा कि अब भारत हाथ फैलाकर लेने वाला नहीं बल्कि हाथ बढ़ाकर देने वाला देश बन गया है। ग्राम स्वराज की जो कल्पना महात्मा गांधी ने रखी थी उसको वैचारिक पृष्ठभूमि पर अमलीजामा पहनाते हुए एक रूप देने का काम भारतीय जनसंघ और भाजपा के नेताओं ने किया है।

    जेपी नड्डा ने कहा कि पैसों का वितरण अब पहले की तरह कोई डिप्टी कमिश्नर या बीडीओ नहीं करेगा। अब सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणाली विकसित किया गया है और 1.77 लाख ग्राम पंचायत फाइबर इंटरनेट से जुड़ गए हैं। इससे अब डिजिटल और डायरेक्ट पेमेंट शुरू हो गई है। आज देशभर में 11 करोड़ टॉयलेट बनवाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस के कनेक्शन दिए गए हैं। यहां 10,000 किलोमीटर लंबी सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई हैं। आज पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अटल के बाद 10 साल तक यूपीए सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को रोकने का काम किया। उसको फिर से तेजी देने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया है।

    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने कभी कोऑपरेटिव फार्मिंग की बात की, कभी कलेक्टिव फार्मिंग की बात की लेकिन किसान, गांव, गरीब की अन्तरात्मा को पहचानने के विषय में उनकी सोच कहीं न कहीं पीछे रह गई। ग्राम स्वराज की कल्पना को साकार करने में वो असफल रहे। जेपी नड्डा ने कहा कि अंत्योदय की कल्पना को पहली बार धरातल पर उतारने का काम भाजपा और जनसंघ ने किया था। उसी को आगे बढ़ाते हुए हमारे नाना जी देशमुख ने ग्रामोदय का विषय उठाया।

    मेगा रोड शो में पटना की सड़कें जय श्रीराम के नारों से गूंज उठीं

     भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजधानी पटना में शनिवार को मेगा रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पटना की सड़कें जय श्रीराम के नारों से गूंज उठीं। भाजपा संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने आए नड्डा ने पटना एयरपोर्ट से रोड शो के जरिए गांधी मैदान स्थित जेपी गोलबंर पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर जेपी नड्डा के काफिले के साथ चलने लगे। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगने लगे।

    पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद कुछ दूरी पर आकर जेपी नड्डा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रथ पर सवार होकर वे जेपी गोलंबर के लिए निकल पड़े। नड्डा के स्वागत के लिए कई जगहों पर स्वागत द्वार लगाए गए। लोगों की ओर से पुष्पवर्षा की गई। रोड शो में जेपी नड्डा के साथ प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल, रविशंकर प्रसाद, दोनों उपमुख्यमंत्री (तारकिशोर-रेणुदेवी) समेत बिहार भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

    उल्लेखनीय है कि भाजपा संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को बिहार में शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। बिहार में एक दशक में पहली बार भाजपा का इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। ऐसे में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इसे लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। देशभर से आए भाजपा के सभी मोर्चों के नेता ने दो दिन राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और केंद्र की नरेन्द्र मोदी एवं राज्य की नीतीश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    ग्राम संसद कार्यक्रम पटना न्यूज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रोड शो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.