Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 07:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज, राज्य के कृषि मंत्री और गोड्डा सांसद ने किया उद्घाटन
    Headline

    देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज, राज्य के कृषि मंत्री और गोड्डा सांसद ने किया उद्घाटन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    देवघर।  देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज बुधवार को हो गया। झारखंड सीमा के दुम्मा कांवरिया पथ पर मेले का विधि विधान पूर्वक पूजन के उपरांत राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने मेले का उद्घाटन किया। पूजन विधि 11 वैदिक पुरोहितो ने बाबा बैधनाथ की पूजा की।मासव्यापी श्रावणी मेले में गेरुआ वस्त्रधारी आगन्तुक कांवरियों के बोल-बम , बोल-बम उदघोष के साथ ही अनवरत आगमन का सिलसिला शुरू हो गया है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बाद भी श्रद्धालु कांवरियों का उत्साह मंद नहीं पड़ा है। कोरोना काल के दो बरसों बाद इस बर्ष पुनः आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को लेकर खासे उत्साहित श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में उत्तरवाहिनी मंदाकिनी से जलपात्रों में जल लेकर बाबा धाम पहुंच रहे हैं।

    मौके पर बादल पत्रलेख ने कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में हम सभी मिलकर बाबा के भक्तों का स्वागत करेंगे। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के साथ-साथ हम सभी के लिए यह अवसर है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें। उन्होंने कहा कि सभी की भागीदारी के बिना इतना बड़ा आयोजन कतई सफल नहीं हो सकता है। सरकार आपके साथ है। सब कदम से कदम मिलाकर चलें और अपने पुनीत कर्तव्य का पालन करें। देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए तैयार है। साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को और भी कैसे बेहतर बनाया जाए, इस पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष के बाद मेले का आयोजन हो रहा है। ऐसे में दोगुना श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में मेले का सफल आयोजन करें, ताकि यहां आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को एक अच्छी अनुभूति मिले। गुरुवार से सावन शुरू हो रहा है।

    कार्यक्रम के दौरान डॉ. निशिकांत दूबे ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला का अपना विशिष्ट महत्व रहा है। लाखों श्रद्धालु इस मेले में आएंगे। ऐसे में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले, इसकी कामना हम सब करें। कार्यक्रम में डीडीसी डॉ. कुमार ताराचन्द ने मंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। मेला में जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध करायी गयी प्रशासनिक और नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जानकारी दी कि 2015 के बाद राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजकीय श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पूर्णरूप से बंद रहेगा। इसे देखते हुए सभी विशिष्ट जनों से आग्रह है कि वे इस दिशा में सहयोग करें, ताकि बाबाधाम आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को जलार्पण में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    उद्घाटन देवघर देवघर न्यूज श्रावणी मेला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.