Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 19:33
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सीएम हेमंत को एक बार फिर पत्थर खनन लीज मामले में जवाब दाखिल करने के लिए मिला समय
    Headline

    सीएम हेमंत को एक बार फिर पत्थर खनन लीज मामले में जवाब दाखिल करने के लिए मिला समय

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची।  भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पत्थर खनन लीज मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जवाब देने के लिए एकबार फिर समय दिया है। सीएम के आग्रह को स्वीकार करते हुए आयोग ने सुनवाई के लिए 28 जून की तारीख तय की है।

    इससे पहले हेमंत सोरेन ने अपने अधिवक्ता की बीमारी का हवाला देते हुए आयोग से समय देने की गुहार लगाई थी। इससे पहले भी 31 मई की तिथि को मुख्यमंत्री को भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष उपस्थित होना था लेकिन उन्होंने समय दिए जाने का आग्रह किया था। इसके बाद आयोग ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए 14 जून को सुनवाई की तिथि निर्धारित की थी। अब आयोग ने इन्हें जवाब देने के लिए अंतिम मौक़ा दिया है।

    आयोग के सूत्रों ने कहा कि चूंकि यह दूसरी बार है जब उनके मामले में व्यक्तिगत सुनवाई स्थगित कर दी गई है, इसलिए 28 जून की नई तारीख इस शर्त के साथ दी गई है कि यह इस तरह की सुनवाई का आखिरी मौका होगा। एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर आयोग सुनवाई की अगली तारीख, जो 28 जून है, उससे पहले उनके द्वारा दायर लिखित दलीलों के आधार पर आगे बढ़ेगा।

    उल्लेखनीय है कि इस मामले की शिकायत प्रदेश भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से की थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नोटिस का जवाब देने को कहा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व में नोटिस का जवाब दे चुके हैं। प्रदेश भाजपा की तरफ से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9ए के तहत मुख्यमंत्री को विधायकी से अयोग्य ठहराने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया था। मुख्यमंत्री के भाई और विधायक बसंत सोरेन मामले में 15 जून को सुनवाई होनी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    चुनाव आयोग पत्थर खनन लीज मुख्यमंत्री रांची न्यूज हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026

    ईडी अधिकारियों पर दर्ज FIR की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

    March 11, 2026

    शादी समारोह में फायरिंग, दुल्हन के चाचा ने दूल्हे के भाई को मारी गो/ली

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    ईडी अधिकारियों पर दर्ज FIR की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

    शादी समारोह में फायरिंग, दुल्हन के चाचा ने दूल्हे के भाई को मारी गो/ली

    चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने की अपहरण की कोशिश नाकाम ,झांसे में फंसाकर बाइक पर बैठाया था

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.