Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 07:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»फोरलेन पर ट्रक से टकराया पुलिस गश्ती वाहन, हवलदार की मौत-तीन घायल
          Headline

          फोरलेन पर ट्रक से टकराया पुलिस गश्ती वाहन, हवलदार की मौत-तीन घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 27, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय। एनएच-31 के सिमरिया-बेगूसराय खंड के जीरोमाइल के समीप गुरुवार की रात हाईवे गश्ती वाहन एवं ट्रक की टक्कर में एक हवलदार की मौके पर मौत हो गई। जबकि  दो महिला सिपाही एवं चालक घायल हो गए हैं, जिसमें एक महिला सिपाही एवं चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला सिपाही  को पटना रेफर कर दिया गया है।

          घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्पेशल हाइवे गश्ती की टीम गुरुवार की रात बेगूसराय पुलिस लाइन से सिमरिया तक गई थी। वहां से वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार पुलिस वाहन फर्टिलाइजर टाउनशिप गेट के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जोरदार टक्कर से कोहराम मच गया, आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक पुलिस जवान पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिला के बड़हरवा निवासी भागवत प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला सिपाही अंजू कुमारी, राखी कुमारी एवं वाहन चालक ओमप्रकाश सिंह घायल हो गया।

          सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि तीनों घायलों को दो अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कि महिला सिपाही राखी कुमारी एवं वाहन चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसमें राखी की हालत गंभीर रहने के कारण एम्स पटना रेफर कर दिया गया है। भीषण हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया सदर अस्पताल पहुंची तथा मृतक के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी लेने के बाद निजी अस्पताल में इलाजरत पुलिसकर्मियों से मुलाकात किया तथा समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया।

          शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अपने साथी का अंतिम दर्शन करने सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर पुलिस लाइन ले जाया गया। पुलिस लाइन में पुलिस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जवानों ने शहीद साथी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद नम आंखों अंतिम विदाई दी। पुलिस लाइन में अंतिम विदाई देने के बाद पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए गांव भेज दिया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एनएच31 टक्कर ट्रक पुलिस गश्ती वाहन बेगुसराय न्यूज मौत हवलदार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.