Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 June 2025 || 14:31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»निलंबित आईएएस पूजा सिंघल बनीं कैदी नंबर 1187
    Headline

    निलंबित आईएएस पूजा सिंघल बनीं कैदी नंबर 1187

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की पहचान बुधवार से बदल गई है। अब वह कैदी नंबर 1187 के तौर पर जानी जायेंगी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने बुधवार को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को 8 तारीख तक के लिए होटवार जेल भेज दिया है।जहां उन्हें यह नंबर उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले ईडी ने बुधवार सुबह पूजा सिंघल का मेडिकल परीक्षण करवाया। डॉक्टरों की टीम ईडी के दफ्तर आई और जांच करने के बाद उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित किया। पूजा सिंघल को पहली बार पांच दिन, दूसरी बार चार दिन और तीसरी बार पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। बुधवार को ही उनकी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत भी पूरी हो रही थी।

    उल्लेखनीय है कि छह मई को ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। दरअसल, झारखंड में 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था। इस मामले में ईडी ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में रेड डाली थी। छापेमारी में 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद हुए। इनमें 17 करोड़ रुपये चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह के आवास से बरामद हुए थे।

    उस समय ईडी ने पूजा सिंघल के आवास के अलावा उनके पति के रांची में स्थित अस्पताल में भी रेड डाली थी। जांच एजेंसी को सिर्फ पैसे ही बरामद नहीं हुए, बल्कि कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे। इसके अलावा दोनों द्वारा कई फ्लैट में किए गए निवेश की बात भी सामने आई। करीब 150 करोड़ के निवेश के कागजात मिलने की बात कही गई थी। जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि पूजा सिंघल यहां सामान्य कैदी की तरह रहेगी। उनके लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है।

    कब कब क्या हुआ

    – 06 मई 2022 को ईडी ने पूजा सिंघल सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा

    – 07 मई 2022 को सीए सुमन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया

    – 08 मई 2022 को ईडी ने पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पूछताछ की

    – 10 मई 2022 को ईडी ने मनरेगा निधि के कथित गबन और अन्य वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में पूजा सिंघल से ईडी ने पूछताछ की

    – 11 मई 2022 को पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया

    -12 मई 2022 को पूजा सिंघल को सस्पेंड कर दिया गया

    -20 मई 2022 को पूजा सिंघल की रिमांड पांच दिनों के लिए और बढ़ा दी गयी

    -20 मई 2022 को सीए सुमन कुमार सिंह को होटवार जेल भेज दिया गया

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    ईडी पूजा सिंघल रांची न्यूज रिमांड होटवार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार,1073 ग्राम अफीम बरामद

    June 7, 2025

    बकरीद से पहले कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जयनगर में 11 मवेशी जप्त, दो हिरासत में,  डीएसपी के नेतृत्व में आधी रात को छापेमारी

    June 7, 2025

    मणिपुर में सुरक्षा बलों ने किया भारी मात्रा में हथियार और आईईडी बरामद

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.