Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 8 June 2025 || 18:11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»गया में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, छह इलाजरत,दो आरोपी गिरफ्तार,एक फरार
    Headline

    गया में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, छह इलाजरत,दो आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    गया।  बिहार में लागू शराबबंदी के बीच जहरीली शराब से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। औरंगाबाद के बाद अब  गया  जिला के आमस प्रखंड के पथरा गांव में जहरीली शराब पीने के बाद संदिग्ध स्थिति में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोगों का परिजनों द्वारा कई जगहों पर इलाज कराया जा रहा है। वहीं, तीन लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चार लोगों का इलाज अन्य जगहों पर परिजनों के द्वारा कराया जा रहा है।

    एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि जहरीली शराब से तीन की मौत और छह की स्थिति गंभीर होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के अधिकृत कारण का पता चलेगा। छह लोगों को इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। एसएसपी हरप्रीत कौर के अनुसार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एक आरोपी फरार है।

    शराब पीने से मरने वालों में आमस थाना के पथरा गांव निवासी 30 वर्षीय अमर पासवान और 45 वर्षीय अर्जुन पासवान शामिल है। जो दोनों रिश्ता में चाचा भतीजा बताए जा रहे ह।जबकि तीसरे मृतक का नाम पथरा गांव निवासी बसंत यादव है।जिसकी मौत आज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। जिनकी तबीयत बिगड़ी है उसमें अजय पासवान, लालदेव यादव, सुमन पासवान, हरेंद्र पासवान, कैलाश यादव, संजय यादव आदि शामिल है।

    जानकारी अनुसार सोमवार की रात में सभी लोग शराब का सेवन किए थे। जिसके बाद रात में अचानक तबीयत खराब होने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 7 लोगों का कई जगहों पर इलाज चल रहा था। जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।जहां इलाज के क्रम में तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई।

    इस संबंध में मृतक के पिता रघुवीर पासवान ने बताया कि उनके पुत्र अमर पासवान और भाई अर्जुन पासवान की मौत शराब पीने से हुई है। उन्होंने कहा कि और भी कई लोग गया जिले का आमस प्रखंड के पथरा गांव में शराब पीने गए थे। जिनमें से कई लोग की स्थिति गंभीर है। जिनका इलाज अन्य कई जगह पर हो रहा है।जबकि गंभीर रूप से पीड़ित 3 लोगों का इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में हो रहा है।उन्होंने कहा कि शराब का अवैध धंधा करने वाले लोगों के द्वारा शराब बेचने का कार्य किया जा रहा है।यही वजह है कि शराब पीने से मौत हुई है।

    इलाजरत कपिल पासवान ने कहा कि पथरा गांव में ही देसी शराब का सेवन किए थे। जिसके बाद रात्रि में तबीयत बिगड़ने लगी आंख पर जोर पड़ने लगा। परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पथरा गांव में शराब बेचने वाले कहीं दूसरी जगह से शराब लाते हैं और बेचते हैं। शराब पीने के कारण ही हमारी यह स्थिति हुई है।

    आमस थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने फोन पर बताया कि मौत होने की जानकारी मिली है. लेकिन मौत का कारण क्या है ? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गया न्यूज जहरीली शराब पथरा गांव मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    फिर निशाने पर वंदे भारत! भागलपुर-दुमका रेलखंड पर ट्रेन पर पथराव, कोच का शीशा टूटा

    June 8, 2025

    बड़ौदा घाट में नहाने के दौरान आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र डूबे, शव बरामद

    June 8, 2025

    रांची में अवैध हथियार खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार,दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस  बरामद

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.