Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 8 November 2026 || 01:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»छेड़खानी का विरोध करने पर सैकड़ों लोगो के बीच पत्रकार की गोली मार कर हत्या, गांव में तनाव व दहशत का माहौल
          Headline

          छेड़खानी का विरोध करने पर सैकड़ों लोगो के बीच पत्रकार की गोली मार कर हत्या, गांव में तनाव व दहशत का माहौल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 21, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          बेगूसराय। बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की रात बेगूसराय में एक पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा ओपी स्थित बहुआरा सांखू गांव की है। घटना को लेकर गांव में तनाव व दहशत का माहाैल हे। मृतक पत्रकार सांखू निवासी अर्जुन महतो के पुत्र सुभाष कुमार थे। राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारो में रोष है। बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने घटना की निंदा करते हुए हत्यारो को गिरफ्तार कर कड़ी सजा की मांग की है। वहीं पुलिस रात से अपराधियों की तलाश में जुटी है।

           घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव में ही चौक के समीप एक लड़का का शादी कार्यक्रम था, शुक्रवार की देर शाम सुभाष उसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के दौरान पिता एवं चाचा आगे बढ़ गए, इसी बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने सुभाष के सिर में गोली मारकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा बखरी पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

          सूत्रों ने बताया जा रहा कि सांखू में एक लड़का की शादी के अवसर पर आम-महुआ विवाह रस्म करने के दौरान रास्ते में डीजे पर गांव की लड़की के साथ अपराधकर्मियों द्वारा की जा रही छेड़खानी का पत्रकार सुभाष ने विरोध किया था। छेड़खानी करने वाला अपराधी पड़ोसी गांव का था और इस वैवाहिक कार्यक्रम में आमंत्रित भी नहीं था। इसके बाबजूद महिलाओं के बीच घुसकर छेड़खानी करना पत्रकार सुभाष को नागवार गुजरी। इसलिये अपराधी को निकाल-बाहर करने को लेकर झड़प चल रहा था, सांखू चौक पर पहुंचने के बाद अपराधी का हरकत फिर जारी हो गया, जिसका जबरदस्त विरोध सुभाष द्वारा किया गया। इसी से क्रोधित होकर अपराधी घात लगाकर बैठ गए तथा भोज खाकर निकलते ही सैकड़ों लोगों के बीच गोली मारकर हत्या कर भाग निकला। बताया गया कि दो अपराधियों ने उसे पकड़ा तथा एक ने गोली मार दी।

          घटना के बाद पत्रकारों, राजनीतिक दलों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अपराध बेलगाम बढ़ गया है। बेखौफ अपराधी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर भी हमला कर रहे हैं, सुभाष जैसे युवा पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है, पुलिस प्रशासन अविलंब हत्यारे को गिरफ्तार करे। घटना के बाद गांव में तनाव एवं दहशत का माहौल है। बखरी डीएसपी चंदन कुमार सहित कई थाना की पुलिस रात से ही मामले की छानबीन तथा अपराधियों के गिरफ्तारी में जुट गए हैं।

          जिला पत्रकार संघ, भाजपा, जदयू, भाजपा, कांग्रेस, लोजपा सहित तमाम राजनीतिक दल के नेताओं और विभिन्न संगठनों ने भी आक्रोश है तथा बढ़ते अपराध के बीच इस पत्रकार हत्याकांड में शामिल अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि यहां दिन-रात, सुबह-शाम कभी भी हत्या हो रही है, बाद में पुलिस अपराधियों को पकड़ने का दावा जरूर करती है, लेकिन बढ़ रहे वारदात से बेगूसराय में हर ओर खौफ का माहौल है।

          शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत पत्रकार सुभाष कुमार का पार्थिव शरीर प्रेस क्लब लाया गया। जहां की एसपी योगेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी तथा हत्यारे को अविलंब पकड़कर स्पीडी ट्रायल चलाते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने एवं आरोपियों के घर को बुलडोजर से ध्वस्त करवाने की मांग किया है। प्रेस क्लब में पत्रकार एवं एसपी के अलावा गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, जिला भाजपा के प्रतिनिधि उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए घटना की घोर निंदा की है।

          गोली मारकर हत्या पत्रकार बेगुसराय न्यूज शादी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रसव के बाद महिला की मौत, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया सड़क जाम

          November 7, 2026

          अमावस्या की रात रजरप्पा मंदिर में होगी मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा,हवन-मंत्र जाप और रात्रि जागरण की तैयारी

          November 7, 2026

          पावापुरी महोत्सव में गूंजा भगवान महावीर का अहिंसा संदेश, राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, बोले जैन धर्म की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

          November 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          प्रसव के बाद महिला की मौत, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया सड़क जाम

          अमावस्या की रात रजरप्पा मंदिर में होगी मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा,हवन-मंत्र जाप और रात्रि जागरण की तैयारी

          पावापुरी महोत्सव में गूंजा भगवान महावीर का अहिंसा संदेश, राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, बोले जैन धर्म की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.