Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 05:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»व्यवसायी की अपहरण कर हत्या से बवाल, आक्रोशित लोगों ने कचहरी चौक को किया जाम
          Headline

          व्यवसायी की अपहरण कर हत्या से बवाल, आक्रोशित लोगों ने कचहरी चौक को किया जाम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 14, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय। बीज-खाद व्यवसायी प्रवीण कुमार की अपहरण कर की गई हत्या के विरोध में शनिवार को आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल मचाया। बेगूसराय शव आते ही लोगों ने जिला मुख्यालय में कचहरी चौक को जाम कर यातायात पूरी तरह से ठप कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का भी जमकर नारा लगाया तथा एसपी को बुलाने एवं अपराधियों को तुरंत पकड़ने की मांग पर समाचार भेजे जाने तक अड़े रहे। कुछ लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी किया।कचहरी चौक को दिनभर जाम रखने के बाद लोग शाम में शव के साथ एनएच-31 के ट्रैफिक चौक पर पहुंच गए और वहां यातायात ठप कर दिया। इसके बाद देर शाम करीब आठ बजे व्यवसायी संघ प्रतिनिधियों की सक्रियता से मामला शांत हुआ तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

          कचहरी चौक पर दुकानों को बंद कर सड़क जाम कर रहे स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों का कहना है कि बेगूसराय नगर थाना की पुलिस पूरी तरह से फेल है। शुक्रवार की देर शाम करीब नौ बजे दुकान बंद करने के दौरान बदमाश बोलेरो से आए तथा प्रवीण को बैठा लिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बदमाश बोलेरो में उसे लेकर नगर थाना की ओर चले गए तथा सुबह में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में उसकी लाश मिलती है। परिजनों का कहना है कि रात में जब मामले को लेकर नगर थाना गए तो कोई स्टाफ नहीं था, काफी देर के बाद पहुंची एक महिला सिपाही द्वारा सुबह आने की बात कहा गया, लेकिन सुबह में पुलिस के पहुंचने से पहले शव मिल गया। सड़क जाम की सूचना पाकर पहुंचे सदर डीएसपी को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा तथा काफी कोशिश के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हुए।

          सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही त्वरित अनुसंधान किया जा रहा है। रूट के तमाम सीसीटीवी कैमरे की जांच चल रही है, कुछ इनपुट मिले हैं, जल्द ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नगर थाना क्षेत्र के शनिचरा स्थान मियांचक निवासी सुरेन्द्र महतो का पुत्र प्रवीण कुमार कचहरी चौक के समीप सुरेन्द्र सीड्स नाम से बीज-खाद की दुकान चलाता था। शुक्रवार की रात नौ बजे जब परिजन बात हुई थी तो कुछ देर में दुकान बंद कर घर आने की बात कही थी। लेकिन काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचने पर फिर से फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद था। खोजबीन करते हुए दुकान पर पहुंचे तो दुकान बंद था एवं मोटरसाइकिल दुकान के बाहर सड़क पर लगी हुई थी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपहरण बेगुसराय न्यूज व्यवसायी सड़क जाम हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.