Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 21:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»रोप-वे हादसे के तीसरे दिन एयरफोर्स के जवानों ने हेलिकॉप्टर से 2500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर रोप-वे की दो ट्रॉलियों में फंसे सात लोगों को निकाला
    Headline

    रोप-वे हादसे के तीसरे दिन एयरफोर्स के जवानों ने हेलिकॉप्टर से 2500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर रोप-वे की दो ट्रॉलियों में फंसे सात लोगों को निकाला

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    देवघर। त्रिकुट पर्वत पर रविवार की शाम हुए रोप-वे हादसे में फंसे लोगों को निकालने के लिए तीसरे दिन मंगलवार सुबह छह बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा चुका है। एयरफोर्स के जवानों ने हेलिकॉप्टर से 2500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर रोप-वे की दो ट्रॉलियों में फंसे सात लोगों को निकाल लिया है। ऊंचाई पर होने की वजह से यह सबसे मुश्किल रेस्क्यू है। इससे पहले दो दिन में 40 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिनको निकालने का प्रयास जारी है। इस संबंध में देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि एयरफोर्स, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमों ने सुबह से अब तक सात लोगों को एयरलिफ्ट कराया है।

    सोमवार को सेना, वायुसेना, आइटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमों ने 12 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। इसमें 33 लोगों को तीन हेलिकॉप्टर और रस्सी के सहारे बचाया गया। जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसी दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन के क्रम में सोमवार को एक हादसा हो गया। एक शख्स को ट्रॉली से निकालकर हेलीकॉप्टर के अंदर लिया जा रहा था। तभी शख्स का हाथ छूट गया और वो नीचे खाई में गिर गया। हेलीकॉप्टर से गिरे शख्स की मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण सोमवार शाम छह बजे रेस्क्यू रोक दिया गया था। जिन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है उन सभी को देवघर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक इस ऑपरेशन में वायुसेना के तीन हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। आला अधिकारी लगातार मौके पर कैंप कर रहे हैं। इस हादसे में बचाए गए कुछ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। कुछ घायलों को आईसीयू में भी रखा गया है।

    उल्लेखनीय है कि देवघर जिले के त्रिकुट पहाड़ की चोटी पर स्थित रोप-वे के यूटीपी स्टेशन का रोलर रविवार को अचानक टूट गया। इसके बाद रोप-वे की 23 ट्रॉलियां एक झटके में सात फीट नीचे लटक गयीं। सबसे पहले ऊपर की एक ट्रॉली 40 फीट नीचे खाई में गिर गयी, जिसमें पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और रोप-वे कर्मियों ने मिलकर उस ट्रॉली में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला। हादसे के दौरान ट्रॉलियों में 48 लोग फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने में भारतीय वायुसेना, एनडीआरएफ समेत अर्द्धसैनिक बलों की टीम सोमवार को दिनभर जुटी रही।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    त्रिकुट पर्वत देवघर न्यूज रोपवे हादसा वासु सेना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.