Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 20:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के तीन जिलों में संदिग्ध हालत में 33 की मौत ,सबों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत
          Headline

          बिहार के तीन जिलों में संदिग्ध हालत में 33 की मौत ,सबों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 21, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना।  बिहार के तीन जिलों भागलपुर, बांका व  मधेपुरा में सोमवार की सुबह तक 33 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। इसमें भागलपुर में 17, बांका में 12 और मधेपुरा में चार लोगों की मौत उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद हो गई। इसके अलावा कई के बीमार होने और उनकी आंख की रोशनी कम होने की बात सामने आई है। होली के मौके पर शराब पीने से मौत होने की आशंका है। कई मृतकों के परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की है, पर प्रशासन की ओर से सभी अधिकारी पुष्टि नहीं हो सकी है। भागलपुर के डीएम और एसएसपी ने रविवार की देर रात प्रभावित विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।

          जानकारी अनुसार भागलपुर के शहरी क्षेत्र में 5, नारायणपुर में चार, गोराडीह में तीन , कजरैली में तीन, नवगछिया के परबता मैं एक और शाहकुंड में एक की मौत हुई है। बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के अलग-अलग गांव में संदिग्ध अवस्था में 12 लोगों की मौत हुई है।एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव व एसडीएम डॉ. प्रीति ने गांव में जाकर घटना की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार शनिवार की रात को सभी लोग पेट दर्द, उल्टी होने व आंख की रोशनी चले जाने की शिकायत कर रहे थे। स्थिति गंभीर देख परिजनों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ मरीजों को भागलपुर लाया गया। आधा दर्जन से अधिक का अभी इलाज चल रहा है। चर्चा रही कि होली पर शराब पीने से ही सभी की मौत हुई है।

          भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए 2 शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। कई परिवार वालों ने बीमारी से मौत की बात लिख कर दी है। अन्य परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। शराब का धंधा करने वालों के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।

          बांका एसपी अरविंद गुप्ता ने बताया कि जिले में अमरपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में कुछ लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। जांच के लिए एसडीपीओ को भेजा गया है। मौत किस कारण से हुई, इसकी जांच चल रही है। मामला अलग-अलग गांव का है इसलिए जांच में देरी हो रही है। एसपी ने बताया कि अभी तक की जांच में उल्टी, दस्त, पेट दर्द जैसे लक्षण सब में पाए गए। कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी कम हो गई है। कुछ मृतकों के परिजनों ने शराब पीने की बात मानी। मृतकों में रेलकर्मी व पूर्व आर्मी जवान भी शामिल है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          उल्टी जहरीली शराब पटना न्यूज पेट दर्द मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.