Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 2 July 2026 || 20:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ की अवैध निकासी   मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना लगाया गया
          Headline

          डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ की अवैध निकासी   मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना लगाया गया

          adminBy adminFebruary 21, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। चारा घोटाला के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ की अवैध निकासी   मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत ने सजा का ऐलान कर दिया है। राजद सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को इस मामले में पांच साल की सजा सुनायी गयी है। साथ ही उन पर 60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया हैं।  ज्ञातव्य है कि पहली पाली में सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्य मंत्री के अधिवक्ता ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उन्हें कम से कम सजा दी जाय। अधिवक्ता ने कोर्ट से कहा कि लालू यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह कई बीमारियों से ग्रसित हैं। इसलिए उन्हें कम से कम सजा दी जानी चाहिए। दूसरी ओर, सीबीआई के वकील ने कोर्ट में कहा कि केस का ट्रायल लम्बा होना स्वाभाविक है। यह घोटाला है, समाज देखना चाहता है कि ऐसे घोटाले करने वालों को क्या सजा होती है। ऐसे में अधिक से अधिक सजा होनी चाहिए। सजा के एलान के बाद राजद समर्थकों में मायूसी छा गई।

          चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले आरसी-47 ए/96 में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिये लालू सहित 38 आरोपितों की सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई।मालूम हो कि 15 फरवरी को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया था। इस मामले में राजनीतिज्ञ, ब्यूरोक्रेट, डोरंडा कोषागार पदाधिकारी, पूर्व पशुपालन पदाधिकारी तथा आपूर्तिकर्ता सहित 99 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे। 99 में से 24 को अदालत ने 15 फरवरी को रिहा कर दिया था। जबकि, 75 को दोषी करार दिया था। इनमें से 35 अभियुक्तों को तीन-तीन साल की सजा सुनायी गयी थी। जबकि, दो फरार अभियुक्तों के लिए अदालत ने वारंट निर्गत किया था। शेष 38 अभियुक्तों की सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अदालत ने 21 फरवरी की तिथि निर्धारित की थी।

           

          इस घोटाले में कई चौंकाने वाले मामले सामने आए. जिसमें पशुओं को फर्जी रूप से स्कूटर और मोटरसाइकिल पर ढ़ोने की कहानी शामिल है. मामला 1990-92 के बीच का है. अफसरों और नेताओं ने फर्जीवाड़ा की नई कहानी ही लिख दी. फर्जीवाड़ा कर बताया गया कि 400 सांड़ को हरियाणा और दिल्ली से स्कूटर और मोटरसाइकिल पर रांची तक ढोया गया. यानी घोटाले में जिस गाड़ी नंबर को विभाग ने पशु को लाने के लिए दर्शाया था, वे मोटसाइकिल और स्कूटर के नंबर निकले. सीबीआई ने जांच में पयाा कि कई टन पशुचारा, पीली मकई, बादाम, खल्ली, नमक आदि ढोने के लिए स्कूटर, मोटरसाइकिल और मोपेड का नंबर दिया गया था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          चारा घोटाला डोरंडा कोषागार रांची न्यूज सीबीआई न्यायालय सजा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          CM सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

          July 2, 2026

          पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित एमएलसी ने ली शपथ

          July 1, 2026

          बिहार मंत्रिमंडल की मंजूरी: बक्सर वामन मंदिर का होगा कायाकल्प, 5 केंद्रीय विद्यालय और 31 बस स्टैंड होंगे आधुनिक

          July 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          CM सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

          हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

          पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित एमएलसी ने ली शपथ

          बिहार मंत्रिमंडल की मंजूरी: बक्सर वामन मंदिर का होगा कायाकल्प, 5 केंद्रीय विद्यालय और 31 बस स्टैंड होंगे आधुनिक

          सुपौल में बंद कमरे से नाबालिग बच्ची बरामद, मां को बेचने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.