रांची। सरायकेला जिला मुख्यालय में पदस्थापित गम्हरिया थाने के पूर्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी की पत्नी सुनीता देवी ने मंगलवार की सुबह रांची के अरगोड़ा स्थित अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी अनुसार इंस्पेक्टर की पत्नी मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद अपने पति कृष्ण मुरारी को नाश्ता करा कर उन्हें सरायकेला के लिए रवाना कर दी थी। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया । कुछ देर उनके बच्चे ने अपनी मां को फंदे में झूलते पाया पुलिस तो इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया और पिता को भी इसकी सूचना दे दी । सूचना पाकर कृष्ण मुरारी रांची स्थित अपने आवास पहुंचे हैं ।


