रायपुर(छतीसगढ़)।
राज्य के बीजापुर में जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने 4 ग्रामीणो की हत्या कर दी। जबकि नक्सलियों के कब्जे में अन्य 16 ग्रामीणों के होने की सूचना है। शनिवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया है। घटना की पुष्टि करते हुए बीजापुर के एसपी कमल लोचन कश्यप ने बताया कि घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि पुलिस फोर्स घटनास्थल पर है। मिली जानकारी अनुसार नक्सलियों ने मुखविरी के शक में दो दिन पहले ही मेटापाल और पुसपर गांव से 25 ग्रामीणों को अगवा किया था। इसमें जन अदालत में एक दिन पूर्व शुक्रवार को 4 की हत्या कर दी, जबकि 16 के कब्जे में होने की बात सामने आई है। शेष के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। घटना पर पुलिस पदाधिकारी लगातार निगाह रखे है। विस्तृत ब्योरे का इंतजार किया जा रहा है।


