नई दिल्ली।
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को एलएसी के दौरे के क्रम में कहा कि सीमा के हालात नाजुक बनी है। पर हमारे जवानो का जोश बरकरार है। हम हर स्थिति का सामना करने को तैयार है। मालूम हो कि चार राउंड की वार्ता के बाद भारत-चीन के बीच सीमा विवाद कम नहीं हुआ है, जबकि पांचवे राउंड की वार्ता चल रही है। थाकुंग चोटी पर चीनी घुसपैठ नाकाम होने के बाद दोनो देशो के सैन्य अधिकारियों के बीच बात चल रही है। 29-30 अगस्त की रात्रि चीनी सैनिको के नापाक इरादे विफल करने के बाद भारतीय सेना ने पैगोंग के दक्षिणी छोर की पहाड़ियों पर कब्जा का अभियान छेड़ दिया है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने कहा कि एलएसी के हालात गंभीर है। हमने अपनी सुरक्षा के लिए सभी रणनीतिक कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि तनाव को खत्म करने के लिए फिलहाल वार्ता चल रही है। सेना प्रमुख ने दौरे में तैनात जवानो की पीठ थपथपाई और उनके हौसले का अफजाई की। मालूम हो कि 1962 के युद्ध के बाद पहली बार भारतीय सैनिको ने चीनियों को मात देकर पैंगोग के दक्षिणी छोर की पहाडियों पर कब्जा जमा कर रणनीतिक उंचाई हासिल कर ली है। इससे चीन बौखलाया हुआ है। इसको लेकर पैंगोग झील के दक्षिण छोर का लगभग 70 किलोमीटर एरिया नया हॉटस्पॉट बन गया है।
