पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिसात तेजी से बिछने लगी है। विपक्ष पर चुनावी हमला को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रतिदिन भाजपा का एक नेता दोपहर 12:00 बजे मीडिया से बात करेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर विपक्ष अफवाह फैला रहा है, जबकि बिहार में रिकवरी दर 88 फ़ीसदी है। इससे साबित होता है कि सरकार बेहतर काम कर रही है । पीएम केयर्स फंड को लेकर फैलाई जा रही अफवाह का भी जवाब दिया जाएगा।


