नई दिल्ली।
15वें वित्त आयोग की एक दिवसीय बैठक 4 सितंबर को होगी। बैठक में आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह और सदस्य आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ बैठक कर घरेलु उत्पाद-जीडीपी में वृद्धि, केंद्र जीएसटी व इससे संबंधित मुआवजे सहित राजकोषीय घाटे को काम करने के उपायो पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सदस्य पिनाकी चक्रवर्ती, डा. प्राची मिश्रा, डा. ओंकार विश्वकर्मा, डा. साजिद जेड चेनॉच, नीलकंठ मिश्रा, डा. रथिन राय, डा. डीके श्रीवास्तव, डा. अरविंद अंबानी सहित अन्य शामिल होंगे।

