लातेहार।
केचकी रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी की चपेट में आने से 5 हिरणों की मौत हो गई। घटना सोमवार की है। घटना की सूचना पर पहुंचे वन अधिकारी की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। हिरणों झुंड के रेलवे ट्रैक को पार करने के क्रम में मालगाड़ी की चपेट में आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। घटनास्थल पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पास है जहां बड़ी संख्या में हिरण् रहते हैं। इस इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से जंगली जानवरों की मौत की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है। वहीं वन्य प्रणियों के सरुक्षा को लेकर विभाग की ओर से लापरवाही बरती जा रही है।

