पाकुड़।
पुलिस ने शनिवार की रात विस्फोटकों से लदा एक वाहन को जप्त किया है। वाहन में बोरे में भरे हाई पावर के एक्सप्लोसिव जिलेटिन 5630 पीस बरामद हुए हैं। जबकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक फरार हो गया। रविवार को संवाददाता सम्मेलन में एसपी मणिलाल मंडल ने बताया कि। पाकुड़ की ओर आ रही वाहन को महेशपुर पुलिस ने रुकने का इशारा किया पर चालक वाहन को छोड़ भाग निकले। एसपी मंडल ने बताया कि पुलिस विस्फोटक परिवहन की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर पर आपूर्ति किए जाने वाले विस्फोटकों की तुलना में यह अधिक शक्तिशाली है।


