Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 1 June 2026 || 03:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद
          Headline

          अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद

          today post liveBy today post liveDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          East Champaran News:- पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में चोरी की चार बाइक और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

          पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रक्सौल शहर के नागा रोड स्थित बाबा मठिया के पास एक आरोपी चोरी की अपाचे बाइक बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और पलनवा थाना क्षेत्र के जैतापुर निवासी अभिषेक सिंह और नगर परिषद क्षेत्र के प्रभु राय के पुत्र विशाल कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

          पूछताछ के दौरान दोनों ने बाइक चोरी गैंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अन्य सदस्यों के नाम भी बताए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने भेलाही थाना क्षेत्र के जयमंगलपुर निवासी मुन्ना कुमार, डंकन रोड निवासी सोनू सिंह, हरैया थाना क्षेत्र के पनटोका निवासी बबलू कुमार, पश्चिमी चंपारण के बलथर थाना क्षेत्र के सोनू सिंह, सौनाहा निवासी रवि कुमार यादव तथा सिंघपुर निवासी जहीर आलम को गिरफ्तार किया।

          पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें से दो बाइक बिना नंबर प्लेट के पाई गई हैं। साथ ही छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनके जरिए चोरी की वारदातों के तार जोड़े जाने की संभावना है।

          जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के खिलाफ रक्सौल थाना में चोरी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि विशाल कुमार पर चोरी के दो मामले चल रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह रक्सौल, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कई इलाकों में सक्रिय था और लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

          डीएसपी मनीष आनंद सहित रक्सौल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, एसआई रवि कुमार, कृष्णमुरारी, जितेंद्र कुमार और सशस्त्र बलों की टीम ने संयुक्त रूप से इस अभियान को सफल बनाया। पुलिस अब गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर अन्य कड़ियों को भी खंगाल रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एसपी स्वर्ण प्रभात अभियान चोरी की बाइक बरामद पूर्वी चंपारण क्राइम न्यूज बाइक चोरी गिरोह गिरफ्तार रक्सौल पुलिस छापेमारी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में 6 जून तक गर्जन-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी,कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी

          May 31, 2026

          चतरा के बक्शा डैम में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से हंगामा,सड़क जाम के बाद पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

          May 31, 2026

          रांची से लापता मां-बेटी बिहार के आरा से सकुशल बरामद,साइबर ठगी और गुमशुदगी कनेक्शन की पड़ताल कर रही पुलिस

          May 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          विक्रमशिला पुल को लेकर बड़ा ऐलान, 30 नवंबर तक बहाल होगा आवागमन,मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, तीन स्लैब बदलेंगे; तब तक मुफ्त रहेगा बेली ब्रिज

          झारखंड में 6 जून तक गर्जन-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी,कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी

          चतरा के बक्शा डैम में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से हंगामा,सड़क जाम के बाद पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

          रांची से लापता मां-बेटी बिहार के आरा से सकुशल बरामद,साइबर ठगी और गुमशुदगी कनेक्शन की पड़ताल कर रही पुलिस

          प्यार, शादी और विवाद: दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, ससुराल वालों ने अपनाने से किया इंकार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.