बक्सर।
हथियारबंद अपराधियों ने मंगलवार की रात डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव स्थित स्माल फाइनेंस बैंक पर धावा बोलकर 8 लाख रूपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुधवार की सुबह अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। हलांकि अब तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी अनुसार 5-6 की संख्या में हथियारबंद अपराधी बैंक के पास रात्रि 11 बजे पहुंचे। सबसे पहले अपराधियों ने गार्ड को वश में लेते हुए उसे पिस्टल की बट से मारकर घायल किया। फिर बैंक में कार्यरत कुछ कर्मियों को बंधक बनाते हुए आराम से 8 लाख रूपये लूट कर फरार हो गए। घटना का वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों लुटेरे जींस पैंट और बाकी लूंगी व पैंट की लिबास में थे। लूट में किसी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। थानाध्यक्ष विंदेश्वरी राम ने बताया कि बैंक प्रबंधक को देर रात तक बैंक को खोले जाने पर पहले ही आगाह किया गया था। पर बैंक देर रात तक खुला रखा गया।


