Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 2 October 2026 || 12:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»734 करोड़ के फर्जी GST मामले में स्क्रैप कारोबारी पिता-पुत्र गिरफ्तार,37 शेल कंपनियों से 5 हजार करोड़ के फर्जी चालान का आरोप
          Headline

          734 करोड़ के फर्जी GST मामले में स्क्रैप कारोबारी पिता-पुत्र गिरफ्तार,37 शेल कंपनियों से 5 हजार करोड़ के फर्जी चालान का आरोप

          झारखंड में सामने आए 734 करोड़ रुपये के कथित फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में एक साथ कार्रवाई की। जमशेदपुर में छापेमारी के दौरान एजेंसी ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके पुत्र राज जायसवाल को देर रात गिरफ्तार किया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi/Jamshedpur News:  झारखंड में सामने आए 734 करोड़ रुपये के कथित फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में एक साथ कार्रवाई की। जमशेदपुर में छापेमारी के दौरान एजेंसी ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके पुत्र राज जायसवाल को देर रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जांच पूरी होने के बाद ईडी की टीम दोनों को रांची लेकर गई।

          ईडी की टीम ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में कारोबारी से जुड़े तीन ठिकानों पर तलाशी ली। होटल सोनेट के सामने स्थित ज्योति अपार्टमेंट में ज्ञानचंद जायसवाल के आवास-सह-कार्यालय की जांच की गई। इसके अलावा केएन रोड स्थित बीएस टावर के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद कारोबारी के फ्लैट और उनके अकाउंटेंट संजय पारेख से जुड़े ठिकाने पर भी दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई।

          तलाशी के दौरान ईडी के 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए संबंधित परिसरों के बाहर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई थी। टीम ने बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन, कारोबारी दस्तावेज, जीएसटी से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य कागजात की पड़ताल की। अधिकारियों ने संबंधित लोगों से पूछताछ भी की। इसी मामले से जुड़े कोलकाता के दो ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया।

          मेडिकल जांच के दौरान देर रात ज्ञानचंद जायसवाल और उनके बेटे ने कथित तौर पर हंगामा किया। दोनों ने खुद को मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाया। ज्ञानचंद ने अपना ब्लड प्रेशर बढ़ने की बात कहते हुए दवा नहीं मिलने की शिकायत भी की।

          ईडी के अनुसार, जांच का संबंध कथित तौर पर फर्जी कंपनियों, बिलों और बिना वास्तविक माल की आपूर्ति के इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल करने से है। एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क में 37 शेल कंपनियों के माध्यम से करीब 5,000 करोड़ रुपये के फर्जी चालान जारी किए गए। इनमें वास्तविक माल की आपूर्ति के बिना करीब 734 करोड़ रुपये के आईटीसी का दावा किए जाने की बात सामने आई है।

          जीएसटी इंटेलिजेंस की जांच के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। एजेंसी अब गिरफ्तार आरोपियों से कथित वित्तीय लेन-देन, कंपनियों के नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में पूछताछ कर रही है।

          ईडी की जांच में अमित उर्फ निक्की भालेरिया, कोलकाता के शिवकुमार देवड़ा उर्फ मोदित देवड़ा और अमित गुप्ता समेत अन्य लोगों के नाम सामने आने की बात कही गई है। बीएस टावर स्थित सीए संजय पारेख के कार्यालय से ऑडिट पेपर, जीएसटी फाइलिंग लॉग और बैलेंस शीट भी जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है।

          734 करोड़ फर्जी आईटीसी मामला ED raid Jamshedpur Gyan Chand Jaiswal arrested Jamshedpur scrap dealer arrest Rs 734 crore fake ITC case ईडी की छापेमारी जमशेदपुर ज्ञानचंद जायसवाल गिरफ्तार फर्जी जीएसटी मामला जमशेदपुर स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार English: Fake GST case Jamshedpur
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 यात्रियों की जान,पीएम मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू ने की तारीफ

          October 1, 2026

          सिल्ली अंचल का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,जमीन मापी के बदले मांगी 2 लाख रिश्वत, ACB ने दबोचा

          October 1, 2026

          गंडक के उफान से सारण-चंपारण-वैशाली में बाढ़ से हालात बिगड़े,कई जगह तटबंध टूटे,गांवों में घुसा पानी

          October 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 यात्रियों की जान,पीएम मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू ने की तारीफ

          सिल्ली अंचल का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,जमीन मापी के बदले मांगी 2 लाख रिश्वत, ACB ने दबोचा

          गंडक के उफान से सारण-चंपारण-वैशाली में बाढ़ से हालात बिगड़े,कई जगह तटबंध टूटे,गांवों में घुसा पानी

          734 करोड़ के फर्जी GST मामले में स्क्रैप कारोबारी पिता-पुत्र गिरफ्तार,37 शेल कंपनियों से 5 हजार करोड़ के फर्जी चालान का आरोप

          लापता विवाहिता जंगल में बेहोश मिली, गला दबाकर ह/त्या की कोशिश का आरोप, पति सहित दो गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.