Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:22
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»हाजीपुर मुख्यालय में 66वां रेल सप्ताह का आयोजन
    Headline

    हाजीपुर मुख्यालय में 66वां रेल सप्ताह का आयोजन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 29, 2021Updated:June 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    .महाप्रबंधक दक्षता शील्ड धनबाद, दानापुर एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया

    हाजीपुर। 

    हाजीपुर मुख्यालय प्रागंण स्थित ‘वैशाली प्रेक्षागृह‘ में कोविड-19 प्रोटोकॉल का  पालन करते हुए ‘‘66वां रेल सप्ताह‘‘ का आयोजन मंगलवार को किया गया । कार्यक्रम  का उद्घाटन महाप्रबंधक  ललित चंद्र त्रिवेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । मौके पर अपर महाप्रबंधक  अशोक कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी  जे.के.पी. सिंह सहित   दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  सुनील कुमार, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  अशोक माहेश्वरी, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  अनिल कुमार गुप्ता, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय सहित मुख्यालय एवं पांचों मण्डलोें से आए उच्चाधिकारी उपस्थित थे ।

    महाप्रबंधक  त्रिवेदी ने अपने  संबोधन में कहा कि भारतीय रेल को देश की जीवन रेखा होने का गौरव प्राप्त है । 16 अप्रैल 1853 को यात्रा प्रारम्भ कर, अब तक भारतीय रेल 65 हजार किलोमीटर से भी अधिक रेलवे लाइनों के तंत्र ने न केवल देश को एक सूत्र में पिरोया, वरन् आर्थिक और सामाजिक उन्नति में भी इसकी प्रमुख भूमिका रही है । उन्होने कहा की भारतीय रेल के इस प्रगति में हमारे रेलकर्मियों का योगदान सराहनीय है । महाप्रबंधक ने कहा कि पूर्व मध्य रेल अपनी स्थापना काल से अब तक के अविस्मरणीय सफर के दौरान कई उपलब्ध्यिां हासिल कर चुका है । सभी रेलकर्मियों के लगन, परिश्रम एवं सहयोग से कोविड की कठिन चुनौतियों के वाबजूद वित्तीय वर्ष 2020-21 में इसमें गति आई ।

     महाप्रबंधक ने कहा कि 2021-21 में 140.17 मिलियन टन का लदान किया गया । इस दौरान धनबाद मंडल ने 133.42 मिलियन टन लदान से 14,297 करोड़ रूपया की आय प्राप्त की जो वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद माल लदान से सर्वाधिक आय प्राप्त करने वाला भारतीय रेल का पहला मंडल बन गया। वाणिज्यिक दृष्टि से भी वर्ष 2020-21 पूर्व मध्य रेल के लिए उपलब्धियों से भरा रहा । वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूर्व मध्य रेल ने लगभग 16,469 करोड़ रूपयों का प्रारंभिक आय अर्जित किया है। रेल अवसंरचना के विकास के क्षेत्र में भी हमने काफी प्रगति की है । इस क्रम में 132 ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा को 110 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा की गई है। इससे बड़ी संख्या में यात्री लाभान्वित हुए हैं । हमनें 2020-21 में 219 प्रमुख परिवर्तनों के साथ 33 नए आर.आर.आई./पी.आई./ई.आई. को चालू किया, जो न केवल पूर्व मध्य रेल बल्कि संभवतः पूरे भारतीय रेल के लिए एक वर्ष में सर्वाधिक है ।

    कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक  त्रिवेदी ने वर्ष 2020-21 में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा के लिये मुख्यालय में कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया । इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु विभागों/मण्डलों के मध्य दक्षता एवं सर्वांगीण दक्षता शील्ड भी प्रदान किया  ।समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए 2020-21 का महाप्रबंधक दक्षता शील्ड धनबाद, दानापुर एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। जबकि रनर्स अप कप सोनपुर एवं समस्तीपुर मंडल को संयुक्त रूप से मिला । पूर्व मध्य रेल में सफाई अभियान के लिए बड़े स्टेशनों की श्रेणी में पटना जं. को, मध्यम श्रेणी के स्टेशनों में पारसनाथ को तथा छोटे स्टेशनों की श्रेणी में फेसर स्टेशन को स्वच्छता शील्ड प्रदान किया गया । जनशिकायत निवारण में श्रेष्ठ प्रदर्शन से संबंधित शील्ड सोनपुर मंडल को दिया गया । इसी क्रम में प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल को जनसंपर्क शील्ड प्रदान किया गया ।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.