Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 01:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के दरभंगा में पीएनबी शाखा से 55 लाख की लूट
          Headline

          बिहार के दरभंगा में पीएनबी शाखा से 55 लाख की लूट

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 7, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना। बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल के सुपौल बाजार में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा से गुरुवार की  शाम अपराधियों ने करीब 55 लाख से अधिक रुपये लूट लिए। पांच की संख्या आए बदमाशों में से एक ने हेलमेट लगा रखा था तो चार ने मास्क लगा रखा था। बाइक सवार बदमाशों ने बैंक के गेट पर पहुंचते ही फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। दस मिनट के अंदर वारदात को अंजाम देकर सभी बदमाश कोठीपुल की ओर फरार हो गए। बदमाशों ने बैंककर्मी संतोष कुमार यादव के साथ पहले मारपीट की। कैशियर राकेश कुमार पासवान की कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने कैशियर के केबिन से सारे रुपये बोरा में भर लिया।

          पिस्टल के बल पर कैशियर से लाकर रूम खुलवाया और सारे रुपये लूट लिए। बदमाशों ने बैंक के अंदर रुपये जमा करने आए एलएनटी फाइनेंस के शिवनगर घाट शाखा के कर्मी मंजीत कुमार के एक लाख 68 हजार 250 रुपये, सूर्यकांत प्रकाश से एक लाख 30 हजार पांच सौ रुपये, गंडोल शाखा के शशि रंजन कुमार से दो लाख 53 हजार 450 रुपये और भूपेंद्र कुमार से दो लाख 44 हजार आठ सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। फाइनेंस कार्यालय के सभी कर्मी रुपये लेकर बैंक में जमा करने पहुंचे थे। घटना से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। बिरौल एसडीपीअे मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में नाकेबंदी की छापेमारी की जा रही है। आस-पास के थानों में सघन वाहन चेकिंग चलायी जा रही है।एसडीपीओ बैंक पहुंचकर जायजा लिया। बैंक में लगे सीसी कैमरा को चेक करने उपरांत कर्मियों से जानकारी ली। इसके बाद थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिया।

          बैंक से कुल कितनी राशि की लूट हुई है, इसे जानने के लिए बैंक मैनेजर शैलेश कुमार झा अपने कैश का मिलाने करने में जुटे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि बैंक और ग्राहक से लगभग 55 लाख की लूट हुई है। साढ़े पांच बजे एसएसपी अवकाश कुमार बैंक पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। बैंक सहित आसपास के कई सीसीटीवी को खंगाला। मामले के पर्दाफाश के लिए उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को सघन छापेमारी करने का निर्देश दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कैशियर दरभंगा न्यूज पीएनबी लूट लॉकर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.