Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 14 June 2026 || 16:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»योगी-2 सरकार में दो उप मुख्यमंत्री समेत 52 मंत्रियों को मिली जगह
          Headline

          योगी-2 सरकार में दो उप मुख्यमंत्री समेत 52 मंत्रियों को मिली जगह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 25, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          .योगी के शपथ ग्रहण के करीब 70 हजार लोग साक्षी बने

          लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। 49 वर्षीय आदित्यनाथ ने पांच साल की सरकार चलाने के बाद पुन: प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। योगी के शपथ ग्रहण के करीब 70 हजार लोग साक्षी बने। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी के बाद उप मुख्यमंत्री के रूप में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शपथ ली।

          उत्तर प्रदेश की नवगठित योगी आदित्यनाथ सरकार में दो उप मुख्यमंत्री समेत 52 मंत्रियों को स्थान मिला है। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत 18 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मौर्य और पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। दयाशंकर सिंह, पूर्व आईपीएस असीम अरुण और नितिन अग्रवाल जैसे 14 चेहरों को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। वहीं 20 राज्यमंत्री भी शामिल किये गये हैं। इस प्रकार मुख्यमंत्री और 52 मंत्रियों को मिलाकर मंत्रिपरिषद का आकार 53 सदस्यों का है।

          योगी मंत्रिपरिषद में केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बेबी रानी मौर्य को उप मुख्यमंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे। मथुरा से लक्ष्मी नारायण चौधरी एक बार फिर मंत्री बनने में सफल रहे हैं। योगी-1 सरकार के मंत्रिपरिषद विस्तार में मंत्री पद से हटाए गए धर्मपाल सिंह इस सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। जयवीर सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान भी मंत्री बने हैं। एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय के साथ ही सहयोगी पार्टी अपना दल एस से आशीष पटेल और निषाद पार्टी से संजय निषाद मंत्री बनाए गए हैं।

          योगी-2 सरकार में 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। इसमें सपा छोड़कर भाजपा में आए नरेश अग्रवाल के पुत्र नितिन अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। कपिल देव अग्रवाल और रविंद्र जायसवाल को दोबारा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह का प्रमोशन कर स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया गया है। गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति एक बार फिर जगह बनाने में सफल रहे हैं। आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा देकर कन्नौज से चुनाव लड़कर विधायक बने असीम अरुण भी स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री बनाए गए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर को संगठन में लंबे समय से कार्य करने का तोहफा दिया गया है। उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। पारिवारिक विवादों से घिरे रहे दयाशंकर सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बने हैं। नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र दयालु को भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया।

          इसके अलावा मयंक ईश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गोंड, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान वाल्मीकि, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर गुरु, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी और विजय लक्ष्मी गौतम को राज्यमंत्री बनाया गया है। इन सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          प्रधानमंत्री योगी लखनऊ न्यूज शपथ सीएम
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी-सम्राट चौधरी

          June 14, 2026

          छपरा की दिव्यांशी सिंह ने रचा इतिहास, एनडीए से वायुसेना में कमीशन पाने वाली पहली महिला कैडेट बनीं

          June 13, 2026

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          June 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी-सम्राट चौधरी

          छपरा की दिव्यांशी सिंह ने रचा इतिहास, एनडीए से वायुसेना में कमीशन पाने वाली पहली महिला कैडेट बनीं

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर पर ले गए मरीज की हुई मौत

          बिहार को विकास की नई उड़ान, 12 आधुनिक टाउनशिप पर सरकार का फोकस – सम्राट चौधरी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.