Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 06:56
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Patna: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर 50.56 फीसदी मतदान
    Headline

    Patna: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर 50.56 फीसदी मतदान

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna:  बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर शाम छह बजे तक संपन्न हुए मतदान में कुल 50.56 प्रतिशत मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों पर सुबह सात बजे से चल रही वोटिंग खत्म हो गई है। सातवें चरण में बिहार के नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद संसदीय सीट के लिए मतदान हुआ।

    राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक नालंदा में शाम छह बजे तक 46.50 प्रतिशत, पटना साहिब में 45.00 प्रतिशत, पाटलिपुत्र में 56.91 फीसदी, आरा में 48.50 फीसदी, बक्सर सीट पर 53.70 फीसदी, सासाराम में 51.00 प्रतिशत, काराकाट में 53.44 फीसदी और जहानाबाद में 51.20 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी आठ सीटों पर शाम छह बजे तक औसत 50.56 फीसद वोटिंग हुई है।

    सातवें चरण का चुनाव खत्म होने के साथ ही बिहार की आठ सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। नालंदा से जदयू के मौजूदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, पटना साहिब सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद रविशंकर प्रसाद, पटना की दूसरी सीट पाटलिपुत्र से भाजपा के सांसद रामकृपाल यादव, आरा संसदीय सीट से भाजपा सांसद आरके सिंह, काराकाट सीट पर एनडीए के साझा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिष्ठा दांव पर है।

    नालंदा संसदीय सीट पर जदयू के कौशलेंद्र कुमार का महागठबंधन के संदीप सौरभ, पटना साहिब सीट पर भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे कांग्रेस उम्मीदवार अंशुल अभिजीत, पाटलिपुत्र सीट पर भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती, आरा में भाजपा उम्मीदवार आरके सिंह और महागठबंधन के सुदामा प्रसाद मैदान में हैं।

    बक्सर संसदीय सीट पर एनडीए के मिथिलेश तिवारी और राजद के सुधाकर सिंह, सासाराम सीट पर एनडीए के शिवेश राम और महागठबंधन के मनोज कुमार भारती के बीच सीधा मुकाबला है जबकि काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। काराकाट सीट से एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा, निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे भोजपुरी स्टार पवन सिंह और महागठबंधन के राजा राम सिंह के बीच कड़ी टक्कर है। जहानाबाद सीट से जदयू के मौजूदा सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी और राजद के सुरेंद्र यादव के अलावा पूर्व सांसद अरुण कुमार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Lok Sabha Elections nda State Election Commission vote
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.