Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 20:54
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»झारखंड»कोडरमा»परिवहन विभाग में एसडीओ की छापेमारी में 5 वेंडर गिरफ्तार, जेल भेजे गए
    कोडरमा

    परिवहन विभाग में एसडीओ की छापेमारी में 5 वेंडर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 8, 2020Updated:December 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    कोडरमा।

    जिला परिवहन कार्यालय में दलालों की सक्रियता और नाजायज वसूली की शिकायत पर उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को एसडीओ मनीष कुमार ने छापेमारी कर कार्यालय के समीप से 5 वेंडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वेंडरों में झुमरीतिलैया निवासी अजय सिन्हा, प्रमोद कुमार, कोडरमा बाजार स्थित गिरिडीह रोड निवासी विजय कुमार सिंह, राकेश पांडे व जयनगर के कटारी निवासी अफसर खान के नाम शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से काफी मात्रा में दूसरे लोगों का डीएल व वाहनों के निबंधन से संबंधित आरसी बरामद किए गए। सभी के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया  है।  इसके अलावा छानबीन के दौरान कुछ अन्य वेंडरों के नाम भी सामने आए हैं। जिनमें दूधमाटी निवासी अर्जुन सिंह, महावीर मोहल्ला निवासी पिंटू राजवंशी, जयनगर निवासी खान साहब, तिलैया निवासी सतीश कुमार सिंह व जलवा बाद निवासी मोहम्मद जावेद के नाम शामिल हैं।

    कार्यालय में वेंडरों के माध्यम से हो रहे गलत कार्यों को लेकर की गई छापेमारी एसडीओ

    छापेमारी के संबंध में  एसडीओ मनीष कुमार ने बताया कि परिवहन कार्यालय में वेंडरों की सक्रियता व अवैध वसूली के संबंध में मिली शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मौके से गिरफ्तार किए गए वेंडरों के पास से कई दूसरे लोगों के डीएल,  आरसी बरामद किए गए हैं। एसडीओ ने बताया कि कार्यालय में वेंडरों के माध्यम से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की वसूली किए जाने व वाहन संबंधी कार्यों में आम लोगों को हो रही परेशानी की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वाहन चेकिंग के दौरान कुछ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस भी पकड़े गए थे। जिसकी छानबीन में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस वेंडरों द्वारा दिए जाने की बात सामने आई थी। इस संबंध में भी जांच की जा रही है।

    छापेमारी के दौरान कार्यालय में घुसें वेंडर बचने के लिए शौचालय में छिपे

    परिवहन कार्यालय में हुई छापेमारी के दौरान वहां हड़कंप मच गई। कार्यालय के समीप प्रतिदिन की भांति जमे वेंडर एसडीओ और उनकी टीम को देखकर भागने लगे। इस दौरान पदाधिकारी व जवानों ने भाग रहे कुछ वेंडरों को खदेड़ कर पकड़ा। छापेमारी के दौरान कई वेंडर कार्यालय के अंदर भी मौजूद पाए गए। जो छापेमारी दल को देखकर अपने को बचाने के लिए वहां के शौचालयों में घुस गए। जिन्हें बाद में वहां से निकाल कर गिरफ्तार किया गया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.