Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 03:13
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»कस्तूरबा विद्यालय की 4 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग से बीमार,एमजीएम अस्पताल में भर्ती, प्रशासन से जांच की मांग
    Headline

    कस्तूरबा विद्यालय की 4 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग से बीमार,एमजीएम अस्पताल में भर्ती, प्रशासन से जांच की मांग

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jamshedpur News:- पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सोमवार को चार छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गईं। भोजन करने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और लगातार उल्टियां होने लगीं। प्राथमिक इलाज के बाद छात्राओं को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    बीमार छात्राओं की पहचान पूर्णिमा महतो, दयावती प्रमाणिक, अष्टमी महतो और प्रियंका महतो के रूप में हुई है। विद्यालय प्रशासन की तत्परता से छात्राओं को माचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख कर उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

    विद्यालय की वार्डन ने घटना की सूचना छात्राओं के परिजनों को दे दी है। लोवाडीह निवासी एक छात्रा के पिता ने बताया कि उन्हें स्कूल से सूचना मिली कि भोजन में किसी विषैले पदार्थ के गिरने के कारण यह स्थिति हुई। सूचना मिलते ही वे एमजीएम अस्पताल पहुंच गए और बेटी का हाल जाना।

    फिलहाल चारों छात्राएं चिकित्सकीय निगरानी में हैं और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

    घटना के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की मांग उठने लगी है। कई अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने यह जानना चाहा है कि भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच क्यों नहीं की जाती और आखिर कैसे विषैला पदार्थ भोजन में चला गया।

    अब यह सवाल उठने लगे हैं कि छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन कितनी सतर्कता बरतता है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Kasturba Vidyalaya food poisoning Patmda school food poisoning poisonous food in school students admitted to MGM hospital students' health deteriorated
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.