सहरसा। उत्पाद विभाग और पुलिस बल के संयुक्त टीम ने शनिवार को देर रात सदर थाना क्षेत्र के भेरधरी मुहल्ले में छापेमारी कर एक पिकअप वैन से 255 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में मुख्य आरोपी हेमंत कुमार सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी उत्पात अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि सौरबाजार से पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब सहरसा लाया जा रहा है। जिसके बाद उत्पाद पुलिस टीम की के द्वारा शराब तस्कर का पीछा किया गया। इसी क्रम में भेरधरी गांव स्थित एक घर से शराब उतारते पकड़ा गया। बरामद शराब हरियाणा निर्मित है। जिसकी मात्रा 2298.6 लीटर बताई जा रही है। उन्होने बताया की मुख्य कारो


