मुजफ्फरपुर। अज्ञात अपराधियों ने जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कच्ची पक्की इलाके में एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे गए 25 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद अपराधियों ने एटीएम के भीतर स्थापित सीसीटीवी को छतिग्रस्त कर फरार हो गए। घटना शनिवार की रात की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाने के थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र दल बल के साथ वहां पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। थानेदार ने बताया कि गैस कटर से एटीएम मशीन को काटा गया,जिससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई है। अपराधियों ने एटीएम मशीन के सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
फिलहाल अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी को खंगाल रही है। इसके साथ ही बैंक से संपर्क कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


