Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 24 August 2026 || 05:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार
          Headline

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News:  जिले के ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता हुए 16 वर्षीय केशव कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस जांच में अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिलने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बेटे की तलाश में परेशान माता-पिता अब न्याय की उम्मीद लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

          जानकारी के अनुसार, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार का पुत्र केशव 15 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकला था। उसने घरवालों से कहा था कि वह बायपास की ओर जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। केशव का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे मामला और संदिग्ध बन गया है।

          घटना के तुरंत बाद परिवार ने ईशाकचक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बावजूद इसके अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पीड़ित पिता मुकेश कुमार का कहना है कि वे लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर बीतता दिन उनके लिए भारी पड़ रहा है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके बेटे के साथ क्या हुआ।

          केशव की मां रश्मी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उनका बेटा बहुत समझदार और पढ़ाई में तेज था। हाल ही में उसने सीबीएसई परीक्षा में 84 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। ऐसे में उसके अचानक गायब होने से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोग भी हैरान हैं। मां बार-बार अपने बेटे से घर लौट आने की अपील कर रही हैं।

          परिवार को आशंका है कि कहीं केशव के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो या वह किसी गलत संगत में न पड़ गया हो। इन सभी आशंकाओं के बीच शनिवार को परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर जल्द से जल्द बेटे को ढूंढने की मांग की।

          एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवार को भरोसा दिलाया है कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही केशव का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल, पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केशव कब सुरक्षित अपने घर लौटेगा।

          #BhagalpurNews #IshakchakPolice #JharkhandBiharNews #MissingBoyKeshav #TeenMissingCase
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पट गया बाबाधाम

          August 23, 2026

          खाली पेट एक्सरसाइज से ही नहीं घटता वजन, जानें क्या है सही तरीका

          August 23, 2026

          धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

          August 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पट गया बाबाधाम

          खाली पेट एक्सरसाइज से ही नहीं घटता वजन, जानें क्या है सही तरीका

          धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

          पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती पर होगा राजकीय समारोह: सम्राट चौधरी,चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार को सम्मान

          पलामू में व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, कार्बाइन और कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.