Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 5 September 2026 || 21:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोचिंग से घर लौट रही 12 वर्षीया छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या
          Headline

          कोचिंग से घर लौट रही 12 वर्षीया छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

          today post liveBy today post liveDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Rohtas News:-  बिहार में रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात कोचिंग से घर लौट रही 12 वर्षीया छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर दरिंदों ने हत्या कर दी। बच्ची का शव गांव के ही सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला।

          शुक्रवार को सदर अस्पताल सासाराम में डाक्टरों की टीम द्वारा उसका पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया ।

          स्वजनों ने बताया कि रोज की तरह वह गांव के ही एक कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। उस कोचिंग से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर उसका छोटा भाई भी पढ़ने के लिए साथ में आता जाता था। गुरुवार की रात साढ़े सात बजे जब वह अपने कोचिंग से अपने भाई के कोचिंग में गई तो पता चला कि उसका भाई कुछ समय पहले ही घर चला गया है। जिसके बाद वह अकेले ही घर के लिए निकल गई। रास्ते में एक पतली गली व झाड़ी के पास पहले से घात लगाए दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।

          घटना की जानकारी किसी को नहीं हो इसके लिए गला दबाकर उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। रात में बच्ची को घर नहीं आने पर स्वजन जब खोजबीन करते सड़क के पास गए तो बच्ची सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ी थी।

          घटना की सूचना तत्काल पुलिस को ग्रामीणों ने दी। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है।

          एसपी रौशन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि पुलिस दरिंदे की तलाश कर रही है। डॉक्टरों की टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया है। अपराधियों की पहचान के बाद स्पीडी ट्रायल चला कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

          भवेश कुमार सिंह के घर–दफ्तर पर रेड

          ईओयू का भ्रष्टाचार पर एक्शन, पटना–गोपालगंज में छापेमारी जारी

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, राहत तेज,गंगा समेत कई नदियां खतरे से ऊपर

          September 5, 2026

          गयाजी ओटीए में 29वीं पासिंग आउट परेड, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी,परेड में दिखा सैन्य अनुशासन और जोश

          September 5, 2026

          एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री, डॉ. अनुज के समर्थन से बवाल, नीरज खेमे में हलचल

          September 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, राहत तेज,गंगा समेत कई नदियां खतरे से ऊपर

          गयाजी ओटीए में 29वीं पासिंग आउट परेड, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी,परेड में दिखा सैन्य अनुशासन और जोश

          एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री, डॉ. अनुज के समर्थन से बवाल, नीरज खेमे में हलचल

          चार महीने में ही बिखरने लगी कॉकॉरच जनता पार्टी, मनीष ब्रह्मभट्ट ने छोड़ा दीपके का साथ

          देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा-वृंदावन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.