पटना।
राजधानी के पीरबहोर थाना क्षेत्र की जीएम रोड पर लूटेरो ने सोमवार दोपहर हथियार के बल पर श्याम फार्मा के कर्मचारी से 10 लाख रूपए लूट लिए। शोर शराबा सुनकर पहुंची भीड़ ने दौड़ाकर एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी अनुसार फार्मा के कर्मचारी करीब 10 लाख रूपए लेकर जा रहा था। इस बीच एक बाईक पर सवार दो लूटेरे उसे रोक कर रूपए लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे लूटेरो में एक को भीड़ ने पकड़ ली। इसे बाद उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है। पकड़े गए लूटेरे को पीएमसीएच भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने लूटी गई रकम में कुछ बरामद कर लेने का दावा किया है। थानेदार रिजवान ने दावा किया कि अपराधियों के पास से कुछ रूपए बरामद कर लिए गए है।

