Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 01:46
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)
    Headline

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बिहार में अब दूसरे राज्यों से बालू, गिट्टी या पत्थर लाना महंगा होगा, बाहरी राज्यों से आने वाले लघु खनिजों पर ट्रांजिट पास (TP) अनिवार्य

    Patna News:  बिहार सरकार ने राज्य में लघु खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने और राजस्व में बढ़ोतरी के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया है। अब उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों के लिए ट्रांजिट पास (TP) लेना अनिवार्य कर दिया गया है। खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद बिना वैध ट्रांजिट पास के कोई भी खनिज लदा वाहन राज्य की सड़कों पर नहीं चल सकेगा।

    यह निर्णय राज्य के उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा की पहल और विभागीय समीक्षा के बाद लिया गया है। विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से खनिजों के परिवहन में पारदर्शिता आएगी और पूरी प्रक्रिया वैधानिक तरीके से संचालित होगी। साथ ही इससे राज्य सरकार को मिलने वाले राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। बिहार खनिज नियमावली, 2019 के नियम 41 के तहत इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

    सरकार ने ट्रांजिट पास के लिए शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। जिन राज्यों के चालान में खनिज का वजन दर्ज होगा, वहां ₹60 प्रति मीट्रिक टन की दर से शुल्क देना होगा। वहीं जिन चालानों में खनिज का आयतन (वॉल्यूम) दर्ज होगा, उनके लिए ₹85 प्रति घनमीटर के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क बिहार की सीमा में प्रवेश करते समय ही देना होगा।

    अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार तकनीक का सहारा भी ले रही है। राज्य की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से वाहनों की निगरानी की जाएगी। इससे एक ही चालान के आधार पर बार-बार खनिज ढुलाई करने जैसी गड़बड़ियों पर रोक लगेगी।

    सरकार ने सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस प्रशासन को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था को कड़ाई से लागू किया जाए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    दरअसल, बिहार में चल रहे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण पड़ोसी राज्यों से भारी मात्रा में खनिजों का आयात होता है। ऐसे में यह नई व्यवस्था न केवल अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाएगी, बल्कि खनिजों के वैध स्रोत की पुष्टि करते हुए राज्य के राजस्व को भी मजबूत करेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar Mineral Transportation Rules Bihar Mining Department Orders Bihar Prevention of Illegal Mining Bihar Transit Pass Rules Sand Stone Transportation Rules in Bihar गिट्टी या पत्थर लाना महंगा होगा। नीतीश सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग ने बाहरी राज्यों से आने वाले लघु खनिजों पर ट्रांजिट पास (TP) अनिवार्य बिहार में अब दूसरे राज्यों से बालू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026

    ईडी अधिकारियों पर दर्ज FIR की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.