नई दिल्ली।
गलत ढंग से इनपुट टैक्स क्रेडिट मामले का निपटारा करने के लिए ₹5 करोड़ की रिश्वत मांगने वाले जीएसटी विभाग के पूर्व उपायुक्त सुधारानी चिल्का और अधीक्षक श्रीनिवास गांधी बोली नैनी पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। इसकी पुष्टि सीबीआई की ओर से की गई है। अधिकारियों ने कथित रूप से जमीन और भूखंड के रूप में 5 करोड़ की मांग की थी। सीबीआई के हवाले से बताया गया कि हैदराबाद में तैनात अधिकारियों ने वर्ष 2019 में एक कंपनी इन फिनिटी मेंटल प्रोडक्ट इंडिया लिमिटेड से 10 लाख रूपए दी थी, जिसको लेकर कंपनी के निदेशक ने सत्य श्रीधर रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
