Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:19
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नक्सली संगठन टीएसपीसी का जोनल कमाण्डर अत्याधुनिक अमेरिकन हथियारों व गोली के साथ गिरफ्तार
    Headline

    नक्सली संगठन टीएसपीसी का जोनल कमाण्डर अत्याधुनिक अमेरिकन हथियारों व गोली के साथ गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

     . टीएसपीसी नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाई

    चतरा। चतरा पुलिस को नक्सली संगठन टीएसपीसी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस व सीआरपीएफ 190 वीं बटालियन की संयुक्त कार्यवाई में बुधवार को सिमरिया थाना क्षेत्र में टीएसपीसी के जोनल कमांडर भैरव गंझू उर्फ भाष्कर जी उर्फ विरप्पन जी को अमेरिकन हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

    प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि चतरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कासीयातु जंगल में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के रिजनल कमाण्डर आक्रमण के नेतृत्व में अन्य कमाण्डर हथियारबंद होकर किसी घटना को अंजाम देने हेतु एकत्रित हुए हैं। सूचना के आलोक में सिमरिया एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में एक अभियान टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान टीम में सिमरिया थाना टीम तथा सीआरपीएफ 190 बटा की क्युआरटी टीम को शामिल किया गया।

    उक्त टीम द्वारा कासीयातु जंगल में अभियान चलाकर टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के जोनल कमाण्डर भैरव गंझू उर्फ भाष्कर जी उर्फ विरप्पन जी को भारी मात्रा में हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मौके से एक एमफोर ए वन 5.56एम एम राइफल (यूएस गवर्मेंट प्रॉपर्टी ), एमफोर ए वन 5.56एम एम राइफल की तीन मैगजीन,पुलिस से लूटी गई एक 5.56 एमएम इंसास राईफल, इंसास एलएमजी मैगजीन 01,इंसास मैगजीन 011, 5.56 एमएम का जिन्दा गोली-230 चक्र, Ok 72 लिखा हुआ 7.62 एमएम का 472 चक्र जिन्दा गोली,02 एमुनेशन पाउच बरामद किया गया है।

    गिरफ्तार कमांडर के उपर चतरा, लातेहार और पलामु जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, आगजनी एवं शस्त्र अधिनियम के तहत अनेकों कांड दर्ज हैं। इस संदर्भ में सिमरिया थाना में काण्ड दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है। एसपी श्री रंजन ने बताया कि विगत वर्ष 2021 में पलामू के नागद में चतरा पुलिस के साथ मुठभेड़ एवं लावालौंग थानान्तर्गत जिला परिषद प्रत्याशी विक्रम रजक हत्याकांड के मुख्य आरोपीयों में शामिल था।इसके अलावे लातेहार के बालूमाथ थानान्तर्गत वर्ष 2017 में ग्राम-मकरा के अभिमन्यु सिंह के पत्नी एवं बेटी (दोहरा हत्याकांड) की हत्या एवं बालूमाथ थानान्तर्गत ग्राम-टुण्डाहातु के बलराम स्टोन माइंस में इंसास राइफल से किये गये फायरिंग की घटना में भी शामिल रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अमेरिकन हथियार गिरफ्तार चतरा न्यूज जोनल कमांडर टीएसपीसी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.