Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 22:24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Gumla: विकास भारती के द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्र में समाजहित के लिए कार्य किया जाना सराहनीय- राज्यपाल
    Headline

    Gumla: विकास भारती के द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्र में समाजहित के लिए कार्य किया जाना सराहनीय- राज्यपाल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Gumla: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को जिले के बिशुनपुर ब्लॉक स्थित विकास भारती के सिनगी दई वन विकास केंद्र शिलान्यास एवं कुशल कारीगर कौशन उन्नयन कार्यक्रम में शामिल हुए । बैगा-पुजार द्वारा पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने बलातु गांव में सिनगीदई वन विकास केंद्र की आधारशिला रखी। साथ ही उन्होंने वहां पर पौधरोपण भी किया।

    राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने सड़क मार्ग से बिशुनपुर पहुॅचे। जहां विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत, सांसद सुदर्शन भगत, सांसद समीर उरांव, विकास भारती के अध्यक्ष अजय सिंह व संयुक्त सचिव महेंद्र् भगत ने पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यहां आकर विकास भारती संस्था की गतिविधियों को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। विकास भारती द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में समाजहित के लिए कार्य किया जाना सराहनीय है। केन्द्र सरकार द्वारा अशोक भगत को इस हेतु पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि पद्मश्री अशोक भगत के नेतृत्व में विकास भारती ने इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में विकास के साथ सामाजिक जागरुकता लाने का काम किया है। अशोक भगत ने बिना थके-बिना रुके विकास का एक रोल मॉडल प्रस्तुत किया है।

    इसके उपरांत राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र (प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र), सालम नवाटोली जाकर वहां की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्हें वहां अपनाये जा रहे कृषि तकनीक एवं जल संचयन के संदर्भ में अवगत कराया गया। इसके बाद वे चिंगरी, गुमला स्थित जतरा टाना भगत स्मारक जाकर स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की। राज्यपाल भ्रमण के क्रम में जतरा टाना भगत विद्या मंदिर, बिशुनपुर गये एवं छोटे-छोटे बच्चों से उनके नाम, रुचि व लक्ष्य पूछकर बच्चों को प्रोत्साहित किया।

    इसके उपरांत वे ज्ञान निकेतन विद्या मंदिर, बिशुनपुर गये तथा विद्यालय के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर में संचालित अन्य गतिविधियों को देखा।कार्यक्रम में राज्यपाल ने एनएसडीसी के 450 प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट का वितरित किए। कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, भाजपा के संगठक बी सतीश, एनएसडीसी के सीईओ वेद मणि त्रिपाठी, आईआईएम रांची के निदेशक दीपक श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक डा. एहतेशाम और डीडीसी हेमंत सती समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके उपरांत उन्होंने विकास भारती बिशुनपुर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अशोक भगत गुमला न्यूज राज्यपाल विद्या भारती
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.