Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 01:16
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»गढ़वा में जंगली हाथी का कहर: दो ग्रामीणों को कुचला दर्दनाक मौत , लोगों का गुस्सा वन विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप
    Headline

    गढ़वा में जंगली हाथी का कहर: दो ग्रामीणों को कुचला दर्दनाक मौत , लोगों का गुस्सा वन विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    today post liveBy today post liveJune 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    छह महीने में पांच मौतें, अब फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    Garhwa News :- गढ़वा जिले के चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका गांव में एक बार फिर जंगली हाथी का कहर टूटा। बीती रात करीब 11:30 बजे एक बेकाबू हाथी ने दो निर्दोष ग्रामीणों को बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान प्रमिला देवी (40 वर्ष) और सुधीर सोरेंग (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रमिला देवी अपने घर से कुछ दूरी पर पति से मोबाइल पर बात कर रही थीं, तभी अचानक एक हाथी वहां आ पहुंचा। वह भागने की कोशिश करती रहीं लेकिन हाथी ने उन्हें पकड़कर कुचल दिया। उधर, पास में अपने घर में सो रहे सुधीर सोरेंग जब कटहल के पेड़ की आवाज सुनकर बाहर निकले, तब हाथी ने उन पर भी हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

    इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों में आक्रोश इस कदर है कि सुबह से ही वे शवों के पास जमा हैं और वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। सुबह 9 बजे तक भी कोई वन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।

    स्थानीय थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

    बता दें कि बीते छह महीनों में चिरका गांव में हाथियों के हमले से पांच मौतें हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पहले भी ग्रामीण विरोध जता चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर रहा है।

    अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे शवों को नहीं उठने देंगे जब तक वरीय वन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। उनका सवाल है– “कब जागेगा विभाग? और कितनी जानें जाएंगी?”

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chirka village accident forest department negligence Garhwa elephant attack Jharkhand human forest conflict wild elephant villager death
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.