इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आकृति अग्रवाल के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में वह घुटनों के बल बैठकर आकृति को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ दिखाई दे रही है. सगाई की इन तस्वीरों के साथ पृथ्वी शॉ ने एक खास कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने आकृति को अपनी “परफेक्ट इनिंग” बताया. पोस्ट शेयर होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा और फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी इस जोड़ी को बधाइयां दीं.
लंबे समय से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट
बताया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक सार्वजनिक नहीं किया था. अब सगाई के बाद उनका रिश्ता आधिकारिक हो गया है और दोनों ने अपने नए सफर की शुरुआत कर दी है. सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी की केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं और दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
कौन हैं आकृति अग्रवाल
आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया की जानी-मानी इन्फ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 88 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. आकृति मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं, लेकिन बाद में वह मुंबई शिफ्ट हो गईं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें उनके लाइफस्टाइल और फैशन टिप्स के लिए फॉलो करते हैं. इसके अलावा वह एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं और जल्द ही फिल्म ‘त्रिमुखी’ में नजर आने वाली हैं.
Read More : Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान
क्रिकेट और एंटरटेनमेंट की चर्चित जोड़ी बनी
सगाई के बाद पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गए हैं. दोनों की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और आने वाले समय में उनकी शादी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं. फिलहाल दोनों अपने रिश्ते के इस खास पल को खुलकर सेलिब्रेट कर रहे हैं.

