Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 7 August 2026 || 21:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख के इनामी माओवादी समेत तीन ने किया सरेंडर, संगठन को बड़ा झटका
          Headline

          पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख के इनामी माओवादी समेत तीन ने किया सरेंडर, संगठन को बड़ा झटका

          कोल्हान में माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका, 10 लाख के इनामी जोनल कमेटी सदस्य सालुका कायम समेत दो महिला माओवादियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
          today post liveBy today post liveAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम, 07 अगस्त (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवाद विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े तीन सक्रिय सदस्यों ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमेटी सदस्य सालुका कायम उर्फ सालुका उर्फ डांगिल उर्फ मारू उर्फ भुवनेश्वर कायम तथा दो महिला माओवादी पिंकी और कोदोमुनी कोड़ा शामिल हैं। तीनों के आत्मसमर्पण को कोल्हान क्षेत्र में कमजोर पड़ रहे माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

          पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने तीनों के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद संगठन की गतिविधियों और अन्य सदस्यों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी बाद में साझा किए जाने की बात कही गई है।

          पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, तीनों आत्मसमर्पित माओवादियों के खिलाफ कुल 109 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अकेले सालुका कायम पर 96 मामले दर्ज बताए गए हैं। सरकार की ओर से उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, सालुका लंबे समय से कोल्हान क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों में सक्रिय रहा और संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा का करीबी सहयोगी माना जाता है।

          पुलिस का दावा है कि सालुका वर्ष 2018 से 2026 के बीच सुरक्षा बलों पर हमले, आईईडी विस्फोट, मुठभेड़, रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने, निर्माण कार्यों में आगजनी, हत्या, अपहरण और लेवी वसूली जैसे कई मामलों में शामिल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ करीब 25 बड़ी माओवादी घटनाओं में प्रत्यक्ष भूमिका का उल्लेख किया गया है।

          उसके खिलाफ दर्ज मामलों में मार्च 2026 में मारंगपोंगा-किनबीर क्षेत्र में मुठभेड़ और आईईडी विस्फोट में कोबरा जवानों के घायल होने की घटना, वर्ष 2025 में जराइकेला क्षेत्र में हुए आईईडी विस्फोट और 2023 में टोंटो व गोइलकेरा क्षेत्र में हुए धमाकों के मामले शामिल हैं। झारखंड जगुआर के सब-इंस्पेक्टर अमित तिवारी और आरक्षी गौतम कुमार की शहादत से जुड़ी मुठभेड़ का मामला भी उसके खिलाफ दर्ज बताया गया है।

          इसके अलावा वर्ष 2022 में हत्या, मुठभेड़ और आईईडी विस्फोट, 2021 में लांजी जंगल में झारखंड जगुआर के तीन जवानों की हत्या, भारत बंद के दौरान रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने और आगजनी जैसे मामले भी उसके खिलाफ दर्ज हैं। वर्ष 2020 और 2018 में भी अपहरण, हत्या, पुलिस कैंप पर हमले और निर्माण कार्यों में लगी मशीनों में आगजनी के मामलों में उसका नाम सामने आया था।

          पुलिस के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत आसपास के क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे अभियान, माओवादी नेताओं की गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण नीति का असर अब दिखाई देने लगा है। हाल में पश्चिमी सिंहभूम में 14 माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद तीन सक्रिय कैडरों का मुख्यधारा में लौटना संगठन के लिए एक और झटका माना जा रहा है।

          सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ के आधार पर संगठन के सक्रिय सदस्यों, ठिकानों और गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

          Jharkhand Maoist surrender Kolhan Maoist network Maoist with a ₹10 lakh bounty Saluka Kayam Maoist West Singhbhum Maoist surrender
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोलकाता के 9 साइबर अपराधी गया से गिरफ्तार, Flipkart और Amazon के कस्टमर केयर अधिकारी के नाम पर विदेशियों से करते थे ठगी

          August 7, 2026

          शराब और पारिवारिक विवाद के बीच खत्म हुआ पूरा परिवार,पति से विवाद के बाद मां ने चार बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, गांव में पसरा मातम

          August 7, 2026

          रांची में अनशन कर रहे छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, JPSC-JSSC मामले में CBI जांच की मांग

          August 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोलकाता के 9 साइबर अपराधी गया से गिरफ्तार, Flipkart और Amazon के कस्टमर केयर अधिकारी के नाम पर विदेशियों से करते थे ठगी

          शराब और पारिवारिक विवाद के बीच खत्म हुआ पूरा परिवार,पति से विवाद के बाद मां ने चार बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, गांव में पसरा मातम

          पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख के इनामी माओवादी समेत तीन ने किया सरेंडर, संगठन को बड़ा झटका

          रांची में अनशन कर रहे छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, JPSC-JSSC मामले में CBI जांच की मांग

          बक्सर में कांग्रेस का रेल चक्का जाम, ईटाढ़ी रेल गुमटी खोलने और आरओबी मरम्मत की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.