Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 19:24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बिहार में वीआईपी ने की 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा
    Headline

    बिहार में वीआईपी ने की 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:  बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आगामी विधानसभा चुनावों में 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से की गई इस घोषणा ने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में नई अटकलों और रणनीतिक हलचल को हवा दे दी है। मुकेश सहनी के पोस्ट में कहा गया है, “वीआईपी 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, हमारे सहयोगी दलों के उम्मीदवार बाकी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।”

    मुकेश सहनी का पोस्ट यह संकेत दे रहा है कि वीआईपी की महत्वाकांक्षाएं बढ़ रही हैं और एक व्यापक गठबंधन की संभावित योजनाएं बन रही हैं।दरअसल, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बैनर तले चुनाव लड़ा और चार सीटें हासिल करने में सफल रही। लेकिन इसके तुरंत बाद रिश्ते खराब हो गए और सहनी भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन से अलग हो गए।

    हाल के वर्षों में उनकी पार्टी का आधार, खासकर मल्लाह (मछुआरे) समुदाय के बीच बढ़ा है और इस नए चुनावी दावे को उस आधार को एक बड़ी राजनीतिक ताकत में बदलने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है।मुकेश सहनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है, जब महागठबंधन अपने चुनाव-पूर्व गणित को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।

    वीआईपी महागठबंधन के साथ जुड़ती है, तो यह मांग राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों जैसे सहयोगियों को अपने सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर सकती है। इससे गठबंधन के भीतर तनाव भी पैदा हो सकता है। इससे पहले घटक दल की प्रमुख सहयोगी सीपीआई ने बीते सप्ताह 20 सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ने की अपनी मंशा स्पष्ट की थी। इसके लिए उन्होंने तेजस्वी यादव को एक लिस्ट भी सौंपी थी।

    उधर, झारखंड में सत्तारुढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बिहार में कम से कम 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही है। पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने फरवरी में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। पिछले दिनों पार्टी ने महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का इरादा जाहिर कर दिया। ऐसे में ये पार्टी भी अपने लिए करीब 2 दर्जन सीटों की मांग कर सकती है।

    तीनों वाम दल भी अपने लिए अधिक सीटों की चाह रख रहे हैं। 2020 के चुनाव में इन तीनों दलों ने 16 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार ये दल 40 से अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। वाम दलों में से एक सीपीआई-एमएल ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। इनका जनाधार ग्रामीण क्षेत्रों में माना जाता है।

    महागठबंधन के दोनों प्रमुख घटक दलों राजद और कांग्रेस को भी इस चुनाव में अपने लिए बड़ी संभावना नजर आ रही है।

    राष्ट्रीय जनता दल इस बार भी 140 से 145 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है। पिछले चुनाव में राजद ने 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उसे 75 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। राजद बिहार में नंबर वन सिंगल पार्टी बनकर उभरी थी।

    राजद की तरह ही कांग्रेस भी 2020 वाली सीट ही चाह रही है। वह पिछले लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को आधार बना रही है। कांग्रेस जहां 70 के करीब सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, वहीं राजद उसे 50-55 से अधिक सीटें देने के मूड में नहीं है। वह उसे समझाने की कवायद में लगी है कि अन्य सहयोगी दलों को भी सीटें देनी है, ऐसे में उसके खाते में कम सीटें ही आ पाएंगी।

    2020 में कैसा रहा महागठबंधन का प्रदर्शन

    वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें, तो महागठबंधन में शामिल 5 दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें राष्ट्रीय जनता दल के 144 में से 75 पर जीत मिली। कांग्रेस को 70 सीटों में से 19 सीटों पर जीत हासिल हुई। इसी तरह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई, एमएल) ने 19 में से 12, सीपीआई ने 6 में से 2 और सीपीआई (एम) ने 4 में से 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। तीनों वाम दलों ने कुल मिलाकर 29 सीटों में से 16 सीटें अपने नाम की थी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    bihar assembly election 2025 Bihar politics latest news Mukesh Sahni VIP Party Vikasheel Insaan Party seat announcement VIP 60 seats election strategy VIP 60 सीट चुनाव रणनीति बिहार राजनीति ताजा खबरें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मुकेश सहनी वीआईपी पार्टी विकासशील इंसान पार्टी सीट घोषणा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.